Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Birthday Special: बाल अभिनेता के तौर पर की थी पहली फिल्म, ये है नाम

Birthday Special: बाल अभिनेता के तौर पर की थी पहली फिल्म, ये है नाम

मुंबई: ईशान खट्टर का जन्म 1 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ था। एक्टर ने अपनी पढाई भी मुंबई से ही पूरी की थी। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म फ़ोन भूत को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। भले ही ईशान को कलाकर के तौर पर आज पहचान मिली है लेकिन एक्टिंग से उनका नाता बचपन […]

ishaan khattar birthday
inkhbar News
  • Last Updated: November 1, 2022 07:48:44 IST

मुंबई: ईशान खट्टर का जन्म 1 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ था। एक्टर ने अपनी पढाई भी मुंबई से ही पूरी की थी। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म फ़ोन भूत को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। भले ही ईशान को कलाकर के तौर पर आज पहचान मिली है लेकिन एक्टिंग से उनका नाता बचपन से ही है। ईशान खट्टर ने एक्टिंग की दुनिया में बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत की। अभिनेता को पहचान मिली फिल्म धड़क से। उनके अभिनय करियर को देख कर कहा जा सकता है कि परिवार के सदस्यों का फिल्मी दुनिया में ताल्लुक होने के बावजूद वो अभी भी इंडस्ट्री में अपनी जगह ही बना रहे हैं।

अभिनेता की पहली फिल्म

ईशान खट्टर को फिल्म धड़क से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। लेकिन अभिनेता की पहली फिल्म धड़क नहीं थी। एक्टर ने अपनी पहली फिल्म बाल अभिनेता के तौर पर की थी। उस फिल्म का नाम था- ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी।’ इसी फिल्म से एक्टर को पहचान मिली थी। आपको बता दें, शाहिद कपूर और ईशान खट्टर बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

उड़ता पंजाब में आए थे नजर

ईशान खट्टर बॉलीवुड अभिनेत्री नीलिमा आजमी और राजेश खट्टर के बेटे हैं। साथ ही शाहिद कपूर उनके सौतेले भाई हैं। ईशान अपने सौतले बड़े भाई शाहिद कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों साथ में समय भी बिताते हैं। ईशान खट्टर ने 2016 में रिलीज हुई फ़िल्म उड़ता पंजाब में कैमियो भी किया था। इसके बाद वह सहायक निर्देशक के तौर पर हाफ विडो में भी काम कर चुके हैं। 2017 में आई फ़िल्म बियॉन्ड द क्लाउड से उन्हें बॉलीवुड में लीड रोल मिलने लगे। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags