Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Javed Khan Amrohi Death: आखिरी फिल्म में संजय दत्त के साथ किया था अभिनेता ने काम

Javed Khan Amrohi Death: आखिरी फिल्म में संजय दत्त के साथ किया था अभिनेता ने काम

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। महज 50 साल की उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने करियर में एक्टर ने 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी कई सीरियल्स में काम किया था। हालांकि उनकी मौत की वजह […]

Javed Khan Amrohi Death
inkhbar News
  • Last Updated: February 14, 2023 20:05:54 IST

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। महज 50 साल की उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने करियर में एक्टर ने 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी कई सीरियल्स में काम किया था। हालांकि उनकी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। अभिनेता के जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। 150 फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने अपनी आखिरी फिल्म संजय दत्त के साथ की थी।

ये है आखिरी फिल्म

अभिनेता ने साल 1973 में फिल्म जलते बदन से सिनेमा जगत में कदम रखा। इसके बाद वे राम भरोसे,पसंद अपनी अपनी, रंग बिरंगी, झूठा कहीं का, प्रेम रोग, सत्यम शिवम सुंदरम, सड़क, हम हैं राही प्यार के, अंदाज अपना अपना और उमराव जान जैसी फिल्मों में काम किया। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। इसके अलावा उनकी पिछली कुछ फिल्मों की बात करें तो इसमें टॉम डिक एंड हैरी, चक दे इंडिया और फिर हेरा फेरी जैसी फिल्म शामिल है। बात करे अभिनेता की आखिरी फिल्म की तो वो संजय दत्त की सड़क 2 थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।

निधन की वजह

जावेद खान सांस लेने की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले एक साल से उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके दोनों फेफड़े खराब हो गए थे। 14 फरवरी की शाम 6.30 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

कॉमेडी में भी एक नंबर

जावेद खान अमरोही का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल कर के दर्शकों का दिल जीता। साथ ही अभिनेता ने कई फिल्मों में कैमियो भी किया था। करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों के दिल पर अलग ही छाप छोड़ी है। अभिनेता ने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ में पुलिस कॉन्सेटबल का किरदार भी निभाया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार