Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Jhalak Dikhhla Jaa: नोरा फतेही का डांस देख सबको लग गई गर्मी, माधुरी ने बजाई सीटी

Jhalak Dikhhla Jaa: नोरा फतेही का डांस देख सबको लग गई गर्मी, माधुरी ने बजाई सीटी

मुंबई: Jhalak Dikhhla Jaa: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही काफी सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनके डांस का इंतजार कर रहे होते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस शो झलक दिखला जा को जज कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा का डांस […]

jhalak dikhla jaa
inkhbar News
  • Last Updated: September 29, 2022 19:11:47 IST

मुंबई: Jhalak Dikhhla Jaa: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही काफी सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनके डांस का इंतजार कर रहे होते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस शो झलक दिखला जा को जज कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा का डांस देख फैंस उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। इस डांस को देख हम दावा कर सकते हैं कि आपने नोरा का ऐसा डांस पहले कभी नहीं देखा होगा। उनके डांस मूव्स को देख माधुरी दीक्षित तक चौंक गई।

नोरा का जबरदस्त डांस

अपने किलर डांस मूव्स से इंडस्ट्री में अपनी तगड़ी पहचान बनाने वाली नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नोरा आजकल डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ जज करती दिख रही हैं। अब हाल ही में नोरा क एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शो के दौरान डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में माधुरी कहती हैं कि वो नोरा को लावणी डांस करते हुए देखना चाहती हैं। एक्ट्रेस की इस बात पर नोरा स्टेज पर डांस करने जाती हैं और अमृता खानविलकर के साथ मिलकर काफी जबरदस्त लावणी डांस करती हैं। नोरा का परफॉर्मेंस देख माधुरी दीक्षित सीटी बजाने लग जाती है। नोरा के इस लावणी डांस को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है। बता दें, इस शो को करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज कर रहे हैं।

ये कंटेस्टेंट्स बचे हैं अभी

अली असगर शो से एलिमिनेट हो गए हैं, इसके बाद शो में अब नीति टेलर, अमृता खानविलकर, गश्मीर महाजनी, गुंजन सक्सेना, रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शिल्पा शिंदे, पारस कलनावत, फैजल शेख, रवीना दुती चंद और जोरावर कालरा जैसे कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव