Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • जुबिन नौटियाल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, फैंस को कहा- दुआ करने के लिए शुक्रिया

जुबिन नौटियाल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, फैंस को कहा- दुआ करने के लिए शुक्रिया

मुंबई: मशहूर गायक जुबिन नौटियाल बीते दिन बड़े हादसे का शिकार हो गए। दरअसल एक इमारत की सीढ़ी से गिरने से सिंगर की कोहनी और पसलियां टूट गईं। बताया जा रहा है कि सिंगर के सिर में भी गंभीर चोट आई हैं। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया यही। नौटियाल के पीआर […]

(Jubin Nautiyal)
inkhbar News
  • Last Updated: December 3, 2022 16:44:27 IST

मुंबई: मशहूर गायक जुबिन नौटियाल बीते दिन बड़े हादसे का शिकार हो गए। दरअसल एक इमारत की सीढ़ी से गिरने से सिंगर की कोहनी और पसलियां टूट गईं। बताया जा रहा है कि सिंगर के सिर में भी गंभीर चोट आई हैं। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया यही। नौटियाल के पीआर टीम ने जानकारी दी है कि उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन हो गया है। सिंगर के फैन उसके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसके चलते हालांकि सिंगर ने खुद अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। साथ ही जुबिन ने अपने फैंस को लगातार दुआ करने के लिए धन्यवाद भी कहा है।

जुबिन की हेल्थ अपडेट

जुबिन ने हॉस्पिटल के कमरे से अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है- ‘आपकी दुआओं के लिए बेहद धन्यवाद। भगवान की मुझ पर बहुत कृपा थी और उन्होंने मुझे इस खतरनाक हादसे से बार-बार बचा लिया। मुझे अब हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और अब मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।’

सेलेब्स के रिएक्शन

जुबिन के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। जहां रैपर बादशाह ने लिखा, ‘जल्दी से ठीक हो जाओ भाई।’ वहीं सिंगर तुलसी कुमार ने लिखा, ‘मैं बहुत सारा प्यार भेज रही हूं जुबिन। अपना ख्याल रखो और जल्द से ठीक हो जाओ।’

हाथ का हुआ ऑपरेशन

आपको बता दें, गिरने की वजह से जुबिन की कोहनी टूट गई थी, जिसके चलते उनकी पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा उनके सिर पर भी काफी गंभीर चोट आई हुई है। गिरने के तुरंत बाद उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। चोट इतनी ज्यादा थी कि डॉक्टर्स ने उनके दाएं हाथ का ऑपरेशन कर लिया है। इसके अलावा डॉक्टर्स ने उन्हें दाएं हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह भी दी है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव