Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • June 2023 Release: इस साल जून के महीने में रिलीज़ होंगी इन सुपरस्टार्स की फ़िल्में

June 2023 Release: इस साल जून के महीने में रिलीज़ होंगी इन सुपरस्टार्स की फ़िल्में

मुंबई: इस साल बॉलीवुड की एक से एक फ़िल्में रिलीज़ होने वाली है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की जवान, अजय देवगन की फिल्म मैदान, कार्तिक आर्यन की सत्यप्रेम की कथा और प्रभास की फिल्म आदिपुरुष शामिल है। इन चारों फिल्मों में एक बात कॉमन है वो है इनकी रिलीज़ डेट। चारों ही फ़िल्में इसी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 28, 2023 18:17:32 IST

मुंबई: इस साल बॉलीवुड की एक से एक फ़िल्में रिलीज़ होने वाली है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की जवान, अजय देवगन की फिल्म मैदान, कार्तिक आर्यन की सत्यप्रेम की कथा और प्रभास की फिल्म आदिपुरुष शामिल है। इन चारों फिल्मों में एक बात कॉमन है वो है इनकी रिलीज़ डेट। चारों ही फ़िल्में इसी साल जून महीने में रिलीज़ होगी। जिस वजह से जून के महीनों में फिल्मों का मुकाबला काफी बढ़ जाएगा।

जवान (Jawan)

शाहरुख़ की फिल्म जवान का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। ये फिल्म 2 जून 2023 को थिएटर में रिलीज होगी। इसमें शाहरुख खान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज साउथ फिल्ममेकर एटली ने किया है। ये फिल्म बाकी सारी फिल्मों को चुनौती देने का काम कर सकती है।

आदिपुरुष (Adipurush)

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर खूब विवाद रहा। फिल्म जून के महीने में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। हालांकि पहले फिल्म 12 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी। वहीं फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

मैदान (Maidaan)

भोला स्टारर अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ के काफी समय से चर्चा है। फिल्म ‘ 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अजय की फिल्मों को लेकर तो दर्शको के बीच अलग ही क्रेज देखा जाता है। अब देखते हैं अजय की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ पाने में सफल साबित हो पाती है या नहीं ?

सत्य प्रेम की कथा (Satya Prem Ki Katha)

बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अभिनेता की फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में कार्तिक के कियारा आडवाणी नजर आएंगी। कार्तिक की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे भी दोंनो की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार