Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Kamaal R. Khan: केआरेके न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा रहे थे दुबई, एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kamaal R. Khan: केआरेके न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा रहे थे दुबई, एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: एक्टर कमाल(Kamaal R. Khan) राशिद खान को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद केआरके ने एक्स पर दी है। बता दें कि केआरके की मानें तो वे न्यू ईयर को सेलेब्रेट करने के लिए दुबई जा रहे थे तभी उस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार […]

Kamaal R. Khan
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2023 19:43:54 IST

नई दिल्ली: एक्टर कमाल(Kamaal R. Khan) राशिद खान को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद केआरके ने एक्स पर दी है। बता दें कि केआरके की मानें तो वे न्यू ईयर को सेलेब्रेट करने के लिए दुबई जा रहे थे तभी उस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केआरके ने अपनी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान का हाथ बताया है।

केआरेके ने दी जानकारी

केआरेके ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की मैं करीब पिछले(Kamaal R. Khan) एक साल से मुंबई में हूं और मैं अपनी सभी अदालती तारीखों पर रेगुलर कोर्ट जा रहा हूं। दरअसल, आज मैं नए साल के लिए दुबई जा रहा था। लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, साल 2016 के एक मामले में मैं वॉन्टेड हूं, वहीं सलमान खान कह रहे हैं कि उनकी फिल्म टाइगर 3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है।

अगर मैं मर जाऊं तो……

एक्टर ने अपने पोस्ट में देश के पी एम नरेंद्र मोदी और कई मीडिया संस्थानों को भी टैग किया है। केआरेके ने पोस्ट में आगे लिखा की अगर मैं किसी भी हालत में पुलिस स्टेशन या जेल में मर जाऊं, तो आप सभी को पता होना चाहिए कि यह आम मौत नहीं बल्कि एक हत्या है और आप सब बहुत अच्छे से जानते हैं की इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

यह भी पढ़े: Neel Nanda Passes Away: नहीं रहे स्टैंड-अप कॉमेडियन नील नंदा, 32 साल की उम्र में निधन