Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कंगना रनौत ने घुसपैठ करने वालों को दी Warning, कहा- घर में घुसेंगे तो गोली मार दी जाएगी

कंगना रनौत ने घुसपैठ करने वालों को दी Warning, कहा- घर में घुसेंगे तो गोली मार दी जाएगी

मुंबई: कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के चलते सुर्ख़ियों में रहती है। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से जवाब देती है। अब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने मुंबई वाले घर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक बोर्ड नजर आ रहा है। इस बोर्ड पर ऐसा कुछ लिखा हुआ है जिसे जानकर आपके […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 17, 2023 22:38:28 IST

मुंबई: कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के चलते सुर्ख़ियों में रहती है। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से जवाब देती है। अब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने मुंबई वाले घर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक बोर्ड नजर आ रहा है। इस बोर्ड पर ऐसा कुछ लिखा हुआ है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

कंगना ने शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक बोर्ड पर घर में बिना अनुमति घुसने वालों के लिए साफ-साफ धमकी लिखी हुई है। बोर्ड में लिखा हुआ है – ”घुसपैठ निषेध। इसका उल्लंघन करने वालों को गोली मार दी जाएगी। अगर फिर भी बच गए तो दोबारा गोली मार दी जाएगी।

विकिपीडिया पर लगाया आरोप

हाल ही में कंगना रनौत ने बयान जारी कर विकिपीडिया पर आरोप लगाया है। एक्ट्रेस का कहना है कि विकिपीडिया पर उनके बर्थडे और बैकग्राउंड सहित उनके बारे में ‘विकृत’ जानकारी उपलब्ध है। गुरुवार को अपने सोशल मिडिया पर कंगना ने स्पष्ट किया कि उनका बर्थडे 23 मार्च को आता है न कि 20 मार्च को। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि विकिपीडिया ‘पूरी तरह से गलत और भ्रामक’ है।

2006 में किया था कंगना ने डेब्यू

वहीं कंगना ने 2006 में ‘गैंगस्टर’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। साथ ही एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘धाकड़’ में एक एक्शन रोल करते हुए देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। फिलहाल वह तमिल फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग में व्यस्त है और उसी फिल्म के लिए वो क्लासिकल डांस भी सीख रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी सोलो डायरेक्शनल डेब्यू इमरजेंसी की शूटिंग कम्पलीट की। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपड़े, अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, सतीश कौशिक जगजीवन राम का किरदार निभाएंगे।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार