Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कांतारा: दो महीने बाद भी नहीं ख़त्म हुआ फिल्म का क्रेज, 40 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

कांतारा: दो महीने बाद भी नहीं ख़त्म हुआ फिल्म का क्रेज, 40 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

मुंबई: कन्नड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। देश भर में शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म विदेश में भी अपना जलवा बिखेर रही है। फिल्म को रिलीज हुए लगभग दो महीनों से ज्यादा हो गया हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कांतारा का कलेक्शन रुकने का नाम नहीं ले […]

kantara
inkhbar News
  • Last Updated: November 22, 2022 18:36:57 IST

मुंबई: कन्नड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। देश भर में शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म विदेश में भी अपना जलवा बिखेर रही है। फिल्म को रिलीज हुए लगभग दो महीनों से ज्यादा हो गया हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कांतारा का कलेक्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। अब हाल ही में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 15 से 18 करोड़ में बनी इस फिल्म की कमाई देख कर हर कोई चौंक गया है। पहले ये फिल्म केवल कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म की सफलता देख मेकर्स ने इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज करने का फैसला लिया।

400 करोड़ से ज्यादा का किया कलेक्शन

साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित कांतारा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही में साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने भी फिल्म की तारीफ़ की थी। इस फिल्म को निर्देशन करने के अलावा ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में मुख्य किरदार भी निभाया है। अभिनेता ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है, जिसके चलते वो खूब सराहना बटोर रहे हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो शुरुआत से ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ के पार पहुंच गया है।

फिल्म की IMDb रेटिंग

कांतारा ने IMDb पर 9.4 की रेटिंग हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें इस फिल्म IMDb पर बेस्ट रैंकिंग मिली है, जिसके बाद ये फिल्म IMDb पर बेस्ट रेटिंग पाने वाली इंडियन फिल्म बन गई है।दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव