Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • करण जौहर का गाना नहीं सुनना चाहते बच्चे, बताई वजह

करण जौहर का गाना नहीं सुनना चाहते बच्चे, बताई वजह

मुंबई: करण जौहर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। करण जौहर फेमस फिल्म मेकर के साथ साथ दो बच्चों के पैरेंट भी है। करण के दोनों बच्चे बेहद क्यूट है। आपको बता दें, करण जौहर के बच्चो का नाम यश और रूही है। करण अपने बच्चों को पूरा टाइम देते […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2022 20:28:33 IST

मुंबई: करण जौहर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। करण जौहर फेमस फिल्म मेकर के साथ साथ दो बच्चों के पैरेंट भी है। करण के दोनों बच्चे बेहद क्यूट है। आपको बता दें, करण जौहर के बच्चो का नाम यश और रूही है। करण अपने बच्चों को पूरा टाइम देते हैं। वो बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखते रहते हैं। शायद यही कारण है कि उनके बच्चे क्यूट होने के साथ-साथ शैतान भी है। अब रूही और यश का एक वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग दोनों बच्चे के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

रूही और यश का वीडियो

करण जौहर के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में यश और रूही, पापा करण जौहर का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को खुद करण ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि करण अपने बच्चों रूही और यश के साथ गेम खेल रहे हैं। करण अपने बच्चों को गाना सुनाते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें, करण अपने बच्चों को अभी न जाओ छोड़कर गाना गाकर सुना रहे हैं। निर्देशक के इतना गाते ही दोनों बच्चें अपने कान बंद कर देते हैं।

करण का गाना क्यों नहीं सुनना चाहते बच्चे

आपको बता दें, वीडियो में करण बेटे यश और रूही से पूछते हैं कि वो उनका गाना क्यों नहीं सुनना चाहते? तो यश बोलते हैं कि आप बहुत गंदा गाते हो इसीलिए। करण ये सुनकर चौंक जाते हैं। यश फिर कहते हैं कि मैंने आपको टीवी पर गाते हुए सुना है आप बहुत ही बेसुरा गाते हैं। इस पर करण कहते हैं, मैं बहुत अच्छा गाना गाता हूँ।

 

Chhattisgarh ED Raid: फिर IAS के घर से मिला 2 करोड़ 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश

Bomb Threat: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, आनन-फानन में लैंड करवाया गया विमान