Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • एस्केलेटर पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने एक-दूसरे को किया किस, देखें वीडियो

एस्केलेटर पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने एक-दूसरे को किया किस, देखें वीडियो

मुंबई : तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा सलमान खान के बिग बॉस 15 पर पहली बार साथ नजर आए। हालांकि इस शो में दोनों को प्यार हो गया और अब दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। एस्केलेटर पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा […]

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra Kiss
inkhbar News
  • Last Updated: August 28, 2022 19:46:47 IST

मुंबई : तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा सलमान खान के बिग बॉस 15 पर पहली बार साथ नजर आए। हालांकि इस शो में दोनों को प्यार हो गया और अब दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। एस्केलेटर पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने एक-दूसरे को किया किस, देखें वीडियो

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वीडियो वायरल

अब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये कपल एस्केलेटर पर एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इस अवसर पर काफी खुश दिख रहे हैं।जहां तेजस्वी प्रकाश ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहन हुई है। वहीं करण कुंद्रा ने लेदर जैकेट और शर्ट-पैंट पहन रखी है। दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए दिख रहे हैं।

प्यार में खो गए कपल

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों एक-दूसरे के प्यार में दीवाने हुए नजर आ रहे हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते है। फैंस भी इनकी जोड़ी को बेहद पसंद कर रहे हैं।

बिग बॉस 15 में हुई थी मुलाकात

दोनों के फैंस दोनों की शादी को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी की डेट की घोषणा नहीं की। लेकिन कई बार करण कुंद्रा बता चुके हैं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैंl करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की बिग बॉस 15 में पहली बार मुलाकात हुई थी। करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश हाल ही में डांस दीवाने जूनियर में नजर आए थे। हाल ही में कपल ऑनस्क्रीन म्यूजिक वीडियो ‘बारिश आई है’ में साथ नजर आए थे। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को देख दर्शकों का दिल घायल हो गया था। कपल की रोमांटिक अदाओं पर हर कोई फिदा हो गए हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना