Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • तैमूर अली खान ने भागंड़ा कर दिखा दिया कि वो एक पंजाबी मुंडे हैं, यकीन न हो तो देखें तैमूर का ये क्यूट वीडियो

तैमूर अली खान ने भागंड़ा कर दिखा दिया कि वो एक पंजाबी मुंडे हैं, यकीन न हो तो देखें तैमूर का ये क्यूट वीडियो

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में तैमूर ने अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है. तैमूर अब एक साल के हो गए हैं. वहीं जन्मदिन के बाद तैमूर क्रिसमस पार्टी मनाने अपने नानी के घर यानि कपूर खानदान के घर पहुंचे. इस क्रिसमस पार्टी के दौरान तैमूर का एक वीडियो अब सामने आया है. इस वीडियो में तैमूर अपने मामा के साथ भागड़ा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

तैमूर अली खान
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2017 22:23:33 IST

मुंबई: करीना कपूर और सैफ अली खान के क्यूट बेटे तैमूर अली खान हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. हाल ही में तैमूर 1 साल के हुए हैं. तैमूर के पहले बर्थडे की ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे. तैमूर अली खान की गिनती बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार कि़ड में की जाती है. अपनी हर एक अदा और स्टाइल को लेकर तैमूर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. यहां तक की क्रिसमस पार्टी में भी तैमूर अपने स्टाइलिश अंदाज से लाइमलाइट में बने रहे. अब तैमूर अली खान का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में तैमूर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

दरअसल, करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर ने अपना पहला क्रिसमस अपने ननीहाल में कपूर खानदान के बीच मनाया. कपूर खानदान की इस क्रिसमस पार्टी में तैमूर खूब मस्ती करते नजर आए हैं. इस दौरान की तैमूर की कई तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल भी हुई हैं. इस क्रिसमस पार्टी के दौरान तैमूर की मस्ती का एक ओर वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में करीना के बेटे तैमूर अपने मामा की गोद में बैठे हुए दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BdIswzIjMuI/?taken-by=kareenakapoorteam

इस वीडियो में तैमूर के मामा उनसे भांगडा करने के लिए कहते हैं. इसके बाद वो तैमूर से कहते हैं कि ‘तैमूर अली खान तू पंजाबी है ना’ इतना सुनते ही तैमूर भांगड़े के म्यूजिक पर झूमना शुरू कर देते हैं. तैमूर को भांगड़ा करते देख सभी हंसने लगते हैं और तैमूर भी मुस्कुराते हुए मामा की गोद में चले जाते हैं. इस वीडियो में तैमूर अली खान काफी क्यूट लग रहे हैं.

क्रिसमस के मौके पर मम्मी करीना कपूर ने शेयर की तैमूर की CUTE वीडियो जिसे देखकर आप कहेंगे awwww

तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर की गोद में खेलते हुए

https://youtu.be/rNP0gLa-_3A

Tags