Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • So Cute! मम्मी करीना की गोद में बैठे फिर स्टाइलिश लुक में नजर आए तैमूर अली खान, देखें तस्वीरें

So Cute! मम्मी करीना की गोद में बैठे फिर स्टाइलिश लुक में नजर आए तैमूर अली खान, देखें तस्वीरें

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर की एक नई तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में तैमूर अली खान बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं. तैमूर बॉलीवुड के ऐसे स्टारकिड हैं जो जन्म से ही सुर्खियों में रहे हैं. करीना-तैमूर के अलावा वहां तुषार कपूर और उनका बेटा लक्ष्य भी मौजूद था. बता दें कि करीना कपूर और तुषार कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं. हाल में करीना कपूर अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग पूरी करके लौटी हैं.

kareena kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: November 22, 2017 16:08:42 IST

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नन्हें स्टार किड अब एक साल के हो गए हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की. हाल ही में तैमूर अली खान ने अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है. तैमूर खान ऐसे स्टारकिड हैं जिसकी हर एक तस्वीर वायरल हो जाती है. तैमून खान को काफी लोग पसंद करते हैं. इस बीच तैमूर अली खान की एक और नई तस्वीर सामने आई है.

जी हां पटौदी खानदान के नन्हें शहज़ादे तैमूर अली खान ऐसे चिराग हैं जो पैदा होते ही सुर्खियों में आ गए थे. तैमूर पहले अपने नाम को लेकर और फिर बाद में अपनी ओवरलोड क्यूटनेस की वजह सुर्खियों में बने रहते हैं. तैमूर जहां कहीं भी जाते हैं कैमरों को उनकी तरफ़ मोड़ लेते हैं.

https://www.instagram.com/p/BbxGhP6jScw/?taken

https://www.instagram.com/p/BbxK6DRDbas/?taken

https://www.instagram.com/p/BbxKM5LjCic/?taken

https://www.instagram.com/p/BbwvU-2ntME/?taken

https://www.instagram.com/p/BbxHL_qDkR-/?taken

अब तैमूर अली खान की इतनी क्यूट तस्वीर आई है जिससे आप अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे. दरअसल मंगलवार रात को करीना कपूर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुईं. इस दौरान करीना कपूर की गोद में थें तैमूर. तैमूर बड़े आराम से करीना कपूर की गोद में बैठे थे. इस दौरान तैमूर ने अपने मुंह में अंगूठा ड़ाल रखा था.

https://www.instagram.com/p/BbxGmJCjmAk/?taken

 

तैमूर की यह तस्वीर हमेशा की तरह फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इस दौरान करीना कपूर रेड कलर की चैक शर्ट पहन रखी है और तैमूर अंगूठा चूसते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस जगह पर करीना कपूर और तैमूर के अलावा तुषार कपूर और उनके बेटे लक्ष्य भी मौजूद थे. बता दें कि अक्सर तैमूर और लक्ष्य साथ में नजर आते हैं. वहीं करीना कपूर और तुषार कपूर की बात करें तो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और साथ में फिल्में भी कर चुके हैं.

तैमूर अली खान को पहले जन्मदिन पर 1.3 करोड़ की कार गिफ्ट करेंगे पापा सैफ अली खान

बिग बॉस 11, 22 नवंबर एपिसोड Video: कोर्ट रूम में भिड़े विकास गुप्ता और सपना चौधरी, मच गया बवाल

https://youtu.be/MPYRjAULJdg

https://youtu.be/VB5aKXt2WrM

 

Tags