Sunjay kapur: हाल ही में कपूर खानदान की बेटी और बॉलीवुड की हसीना करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, संजय कपूर को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो गई। वहीँ इनकी मौत के बाद हर कोई हैरान है। वहीँ आपको बता दें करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर एक बड़े बिजनेसमैन थे। आइए जान लेते हैं कि संजय कपूर कैसी जिंदगी गुजारते थे और उनके पास कितनी संपत्ति थी।
आपको बता दें, संजय कपूर एक जाने माने बिजनेसमैन थे। दरअसल संजय सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन के चेयरमैन भी थे। इसे अब सोना कॉमस्टार के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी ईवी समेत ऑटोमोटिव सिस्टम और कंपोनेंट डिजाइन करती है। इस कंपनी की स्थापना 1997 में उनके दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर ने की थी, जो भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग में अग्रणी थे। इतना ही नहीं बल्कि संजय कपूर ACMA के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीँ ये दून स्कूल के ट्रस्टी भी थे। उनका कारोबार ईवी के अलावा पावरट्रेन और गियर सिस्टम जैसी उन्नत ऑटोमोटिव तकनीक पर आधारित था।
आप इनकी संपत्ति जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, संजय कपूर की कुल संपत्ति को लेकर काफ़ी भ्रम है। जानकारी के अनुसार, संजय कपूर की कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर थी। जबकि ब्लूमबर्ग के अनुमान के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1.15 बिलियन डॉलर है और रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, संजय कपूर की कुल संपत्ति 1.18 बिलियन डॉलर है।15 अक्टूबर 1971 को जन्मे संजय कपूर दिल्ली के रहने वाले थे। उन्होंने बकिंघम यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की।
संजय कपूर ने साल 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे भी हैं- समायरा और कियान। हालांकि, शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, करिश्मा कपूर से संजय कपूर की शादी उनकी पहली शादी नहीं थी। संजय पहले से ही शादीशुदा थे। करिश्मा से पहले संजय कपूर ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। बाद में उन्होंने करिश्मा से शादी कर ली। करिश्मा से तलाक के ठीक एक साल बाद यानी 2016 में संजय कपूर ने तीसरी शादी कर ली। उन्होंने 2017 में प्रिया सचदेवा से शादी की। जो वर्तमान में उनकी पत्नी भी हैं। वहीँ अब सवाल उठ रहा है कि आखिर उनकी संपत्ति किसके हाथों में जाएगी।