Karisma Kapoor Husband Sanjay Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का हाल ही में अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, अब एक बार फिर करिश्मा कपूर और संजय कपूर की पुरानी तलाक की कहानी सुर्खियों में आ गई है, जिसमें करिश्मा ने कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई थी। दोनों के बीच का रिश्ता तलाक तक पहुंचा, जिसमें करिश्मा ने घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाक की सुनवाई के दौरान करिश्मा ने कोर्ट में बताया था कि संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने को कहा था, जब वो प्रेग्नेंसी के बाद एक ड्रेस में फिट नहीं हो पा रही थीं। हैरानी की बात ये रही कि उनकी सास ने इस असभ्यता का विरोध करने की बजाय उसका समर्थन किया।
एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि एक बार संजय ने अपने बीमार बेटे को अकेला छोड़ दिया था सिर्फ इसलिए ताकि वह पोलो खेलने जा सके। वहीं, करिश्मा ने यह भी दावा किया कि संजय दिल्ली में एक दूसरी महिला के साथ रह रहे थे, जिसके पास उनका बच्चा भी था, जबकि उस समय वे करिश्मा के साथ थे। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला आरोप यह रहा जब करिश्मा ने कहा कि सुहागरात के दिन संजय ने उन्हें अपने दोस्त के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। यह बयान उस वक्त देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। तलाक के बाद करिश्मा अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ अकेले रहती हैं। भले ही संजय से रिश्ता खत्म हो गया था, लेकिन बच्चों के कारण दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए थे। अब संजय के निधन के बाद करिश्मा के पुराने दर्द एक बार फिर चर्चा में हैं।