Karisma Kapoor’s ex-husband Sanjay Kapoor:बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर को लेकर एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 53 वर्षीय संजय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में हुई, जहां संजय पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस एक्टर ने की पुष्टि

संजय कपूर के निधन की पुष्टि एक्टर और राइटर सुहैल सेठ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए की है। राहुल ने इस पोस्ट में संजय के निधन की जानकारी देते हुए  दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘संजय कपूर के निधन से बेहद दुखी हूं। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके साथियों के प्रति गहरी संवेदना है। ओम शांति।’

सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं लोग

संजय के निधन की खबर सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। करिश्मा के बाद इस शख्स से की थी शादी आपको बता दें कि संजय कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी. इस शादी से उनके दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं. हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और कुछ सालों बाद यानी साल 2016 में उनका तलाक हो गया. तलाक के वक्त करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी.

एयर इंडिया के एक और विमान में गड़बड़ी, नई दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में 2 घंटे से फंसे यात्री, गर्मी से हुआ हाल बेहाल

Ahmedabad Plane Crash: ‘अलविदा भारत…’ ब्रिटिश यात्री जेमी मीक का आखिरी Video आया सामने, फ्लाइट में जाने से पहले इस बात का जताया था अफसोस?