Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कार्तिक आर्यन ने इस तरह से मनाया भाई दूज, फैंस का जीता दिल

कार्तिक आर्यन ने इस तरह से मनाया भाई दूज, फैंस का जीता दिल

मुंबई: दिवाली के बाद अब देशभर में बड़े ही धूमधाम से भाई दूज मनाया जा रहा है। इस मौके पर कार्तिक आर्यन से लेकर सोहा अली खान तक कई सेलेब्स ने भाई दूज की फोटज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस बार भाई दूज 26 और 27 अक्टूबर दोनों तारीखों में मनाया जा रहा […]

kartik aaryan
inkhbar News
  • Last Updated: October 27, 2022 18:07:39 IST

मुंबई: दिवाली के बाद अब देशभर में बड़े ही धूमधाम से भाई दूज मनाया जा रहा है। इस मौके पर कार्तिक आर्यन से लेकर सोहा अली खान तक कई सेलेब्स ने भाई दूज की फोटज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस बार भाई दूज 26 और 27 अक्टूबर दोनों तारीखों में मनाया जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने गुरुवार को अपने भाई और बहन के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा की। इसी बीच कार्तिक आर्यन की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कार्तिक अपनी बहन के साथ नजर आ रहे हैं।

Inkhabar

वायरल हुई फोटो

बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन एक के बाद एक हिट दे रहे है। अब भाई दूज के मौके पर कार्तिक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कार्तिक अपनी बहन कृतिका आर्यन के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कार्तिक अपनी बहन के पांव छूते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

आशिकी 3 में दिखेंगे अभिनेता

‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन के हाथ कई फ़िल्में लगी हैं। अब हाल ही में कार्तिक ने ‘आशिकी 3’ के लिए अनुराग बसु संग हाथ मिलाया है। कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी-3 का ऐलान किया। जिसके बाद से ही उनकी लीडिंग लेडी को लेकर खबरे सुर्खियां बटोर रही हैं।

वर्कफ्रंट

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं इसके अलावा कार्तिक जल्द ही ‘फ्रेडी’ और ‘सत्यनारायण की कथा’ में भी दिखेंगे। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ थी, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थीं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव