Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Birthday Kartik Aaryan: कार्तिक के जन्मदिन पर कृति देंगी जबरदस्त गिफ्ट, कमेंट कर दिया हिंट

Birthday Kartik Aaryan: कार्तिक के जन्मदिन पर कृति देंगी जबरदस्त गिफ्ट, कमेंट कर दिया हिंट

मुंबई: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों फिल्म लुका-छुपी में साथ में नजर आए थे। अब दोनों फिल्म शहजादा में नजर आएंगे। अब कार्तिक के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में कृति सेनन ने भी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 22, 2022 17:28:12 IST

मुंबई: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों फिल्म लुका-छुपी में साथ में नजर आए थे। अब दोनों फिल्म शहजादा में नजर आएंगे। अब कार्तिक के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में कृति सेनन ने भी अभिनेता को जन्मदिन का सबसे अच्छा तोहफा दिया है। आइए जानते हैं कृति ने कार्तिक आर्यन को क्या तोहफा दिया।

शेयर किया पोस्ट

जन्मदिन के ख़ास मौके पर उनके माता-पिता ने कार्तिक को खास सरप्राइज दिया। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘हर जन्म में मैं आपके कोकी के रूप में जन्म लेना चाहता हूँ। जन्मदिन के दिन इस प्यारे से सरप्राइज के लिए थैंक यू मम्मी-पापा, कटोरी और किकी।’ फैंस कार्तिक को उनके बर्थडे के लिए विश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई कार्तिक को जन्मदिन की बधाई दे रहा है।

Inkhabar

कृति सेनन का तोहफा

कार्तिक आर्यन को उनके मम्मी-पापा ने बर्थडे पर सरप्राइज दिया। इन फोटोज कोकार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृति सेनन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैप्पीएस्ट बर्थडे बंटू मेरे पास आपके लिए सबसे ख़ास तोहफा है, स्टे ट्यून्ड!’ कृति के इस कमेंट को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने कार्तिक के लिए कोई सरप्राइज प्लान किया है। आपको बता दें, ‘शहजादा’ में कृति और कार्तिक स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगें। वहीं आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, फराह खान, मनीष मल्होत्रा, आदि ने भी कार्तिक को जन्मदिन की बधाई दी।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

कार्तिक आर्यन के फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘फ्रेडी’ में नजर आएंगे, वहीं शशांक घोष द्वारा डायरेक्टेड थ्रिलर फिल्म ‘फ्रेडी’ में कार्तिक के साथ अलाया एफ की जोड़ी दिखेगी। इसके अलावा वो ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘आशिकी 3’, ‘शहजादा’ और ‘कैप्टन इंडिया’ जैसी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाएंगे। भूल भुलैया के बाद कार्तिक के हाथ एक से बढ़कर एक फिल्म आएगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव