Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • आयुष्मान के घर दिवाली पार्टी, कार्तिक आर्यन संग की खूब मस्ती

आयुष्मान के घर दिवाली पार्टी, कार्तिक आर्यन संग की खूब मस्ती

मुंबई: आयुष्मान खुरान इन दिनों अपनी फिल्म डॉक्टर जी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में रात आयुष्मान ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बी टाउन के कई सेलेब्स भी नजर आए। इस दौरान पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 17, 2022 19:07:59 IST

मुंबई: आयुष्मान खुरान इन दिनों अपनी फिल्म डॉक्टर जी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में रात आयुष्मान ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बी टाउन के कई सेलेब्स भी नजर आए। इस दौरान पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आयुष्मान, कार्तिक आर्यन के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

आयुष्मान की दिवाली पार्टी

एक्टर आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म ‘डॉक्टर जी’ से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में बीती रात आयुष्मान ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। इस दौरान उनकी पार्टी में बी-टाउन के कई सेलेब्स भी नजर आए। इस वीडियो को आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो कार्तिक आर्यन के साथ मस्ती करते हुए दिख रही है। वीडियो में आयुष्मान कार्तिक की ओर इशारा करते हुए कह रहे हैं – बॉक्स ऑफिस पर नहीं, यहां दिवाली पार्टी में इतने पैसे जीत लिए हैं। जिसके बाद आयुष्मान कहते हैं इतने सारे पैसे किस फिल्म को कमाने चाहिए। इसके जवाब पर कार्तिक आर्यन कहते हैं ‘ शायद ये पैसे डॉक्टर जी को मिलने चाहिए। सभी लोग जाइए और दूर के सिनेमाघरों में फिल्म देखकर जरूर आइए।’ इस दौरान आयुष्मान कार्तिक से हंसते हुए कहते हैं, अब फिर चलो खेलने।

फिल्म का कलेक्शन

डॉक्टर जी सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 3.87 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 5.22 करोड़ रहा। अब तीसरे दिन की कमाई के चलते फिल्म हिट वर्डिक्ट की ओर बढ़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का मानना है कि फिल्म बड़े शहरों में अच्छी कमाई कर रही है। आपको बता दें, डॉक्टर जी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म को करीब 2500 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म शुक्रवार 14 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव