Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कटरीना ने भाईजान को किया बर्थडे विश, कहा- आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें

कटरीना ने भाईजान को किया बर्थडे विश, कहा- आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें

सलमान खान के बर्थडे पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है. इसी लिस्ट में एक नाम उनकी को-स्टार रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का भी है. कटरीना ने भाईजान के बर्थडे पर उन्हें विश किया और उनके लिए दुआ मांगी कि उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें.

Katrina Kaif wish Salman khan on his B'day
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2024 22:08:23 IST

नई दिल्ली : सलमान खान का आज 59वां जन्मदिन है। सलमान ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन दर्शकों को बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते है। दोनों ने ‘मैंने प्यार क्यों किया’, युवराज , भारत और टाइगर फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इस जोड़ी को सुपरहिट जोड़ी कहा जाता है। ऐसे में कैट ने भाईजान को उनके जन्मदिन पर बेहद प्यारी सी शुभकामनाएं दी हैं।

YRF की पोस्ट को किया री-शेयर

कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर का एक फोटो शेयर किया। इस फोटो के साथ उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। केट ने लिखा कि भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें। हैप्पी बर्थडे। हाल ही में सलमान-कटरीना की सबसे बड़ी हिटेस्ट में से एक फिल्म ‘टाइगर जिंदा है ‘ को 7 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया था। इसी कड़ी में कटरीना ने भी YRF की एक पोस्ट को री-शेयर किया था।

कटरीना- सलमान का वर्कफॉर्मेट

कटरीना ने सलमान के साथ कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। दोनों की डेटिंग की अफवाहों ने भी अखबारों की सुर्खियां बटोरीं। कैटरीना ने साल 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की। वे आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म मेरी क्रिसमस में नजर आई थीं। वहीं सलमान की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। उनकी फिल्म सिकंदर का टीजर भी जल्द ही सामने आने वाला है।

यह भी पढ़ें :-

पवन सिंह के इस गाने ने यूट्यूब पर मचा धमाल, मिले 112 मिलियन व्यूज