Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • खुदा हाफिज 2: पहले दिन किया इतना कलेक्शन, फिल्म होगी हिट और फ्लॉप?

खुदा हाफिज 2: पहले दिन किया इतना कलेक्शन, फिल्म होगी हिट और फ्लॉप?

मुंबई: सीक्‍वल फिल्मों की कड़ी में खुदा हाफिज चैप्‍टर 2 बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके पहले पार्ट में अभिनेत्री नर्गिस का विदेश में अपहरण कर उसे जबरन वेश्‍यावृत्ति में धकेल दिया जाता है। उसे अपनी जान से ज्‍यादा चाहने वाला उसका पति समीर उसे बचाकर वापस भारत लाता है। अब ये […]

khuda haafiz
inkhbar News
  • Last Updated: July 9, 2022 19:07:28 IST

मुंबई: सीक्‍वल फिल्मों की कड़ी में खुदा हाफिज चैप्‍टर 2 बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके पहले पार्ट में अभिनेत्री नर्गिस का विदेश में अपहरण कर उसे जबरन वेश्‍यावृत्ति में धकेल दिया जाता है। उसे अपनी जान से ज्‍यादा चाहने वाला उसका पति समीर उसे बचाकर वापस भारत लाता है। अब ये जानना दिलचस्प होगा कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितने रूपये का कलेक्शन किया। क्या फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी साबित हुई? आपको बताते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन क्या है।

फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन

विद्युत जामवाल की एक्‍शन फिल्‍म से थोड़ी उम्‍मीदें थीं, मगर बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बिल्‍कुल धीमी शुरुआत रही है। ‘खुदा हाफिज चैप्‍टर 2’ रिलीज के पहले दिन 1.25 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। बीते सप्‍ताह रिलीज हुई आदित्‍य रॉय कपूर की फिल्‍म ‘राष्‍ट्रीय कवच ओम’ का फर्स्‍ट डे का कलेक्‍शन भी इससे मिलता-जुलता था। अब उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड में अच्छा कलेक्शन करेगी।

खुदा हाफिज की कहानी

कहानी वहीं से शुरु होती है जहां से खत्म होती है। नर्गिस अपने कड़वे अतीत से निकल नहीं पाती है। वह डिप्रेशन में चली जाती है। समीर उसे खुश रखना चाहता है। उसी दौरान अपने दोस्‍त की पांच साल की अनाथ भतीजी नंदिनी को गोद ले लेता है। धीरे-धीरे न‍र्गिस बच्ची को अपनाने लगती है। खुशियां आई ही थी वही एक दिन स्‍कूल के बाहर नंदिनी का अपहरण हो जाता है। बच्ची के साथ दुष्‍कर्म करने के बाद दरिंदे उसे खेत में फेंक देते हैं। नंदिनी की मौत से समीर की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। उसकी मौत के पीछे चंद नाबालिग स्‍कूली छात्र होते हैं। इनमें असली गुनाहगार स्‍थानीय दबंग ठाकुरजी का पोता होता है। समीर कैसे उन्‍हें खोजता है और उन्हें सजा देता है। कहानी इस संदर्भ में है।

 

Heart Attack: इतने घंटे जरूर सोएं, आ सकता है हार्ट अटैक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यही बनेंगी दयाबेन, मेकर्स ने किया कन्फर्म