Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • न्यू ईयर का जश्न मनाकर लौटे सिद्धार्थ-कियारा, एयरपोर्ट पर साथ आए नजर

न्यू ईयर का जश्न मनाकर लौटे सिद्धार्थ-कियारा, एयरपोर्ट पर साथ आए नजर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दरअसल, दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करके दुबई से वापस मुंबई लौटे हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर साथ निकलते हुए नजर आए। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 3, 2023 21:47:26 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दरअसल, दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करके दुबई से वापस मुंबई लौटे हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर साथ निकलते हुए नजर आए। इस दौरान कियारा पिंक टॉप और वाइट पैंट में नजर आई। वहीं सिद्धार्थ ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट शर्ट में दिखे। दोनों साथ में बेहद खुश दिख रहे थें।

कियारा का पोस्ट

कियारा और सिद्धार्थ ने दुबई में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ नए साल का जश्न मनाया। उनके इस सेलिब्रेशन की कई फोटोज भी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में कियारा के साथ मनीष और सिद्धार्थ भी नजर आ रहे थे। कियारा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था -‘फेवरेट मल्होत्रा।’फैंस अभिनेत्री के इस पोस्ट को बेहद पसंद कर रहे हैं।

चंडीगढ़ में करेंगी शादी

सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। खबरे आ रही थीं कि ‘दोनों एक महीने से शादी के लिए जगह ढूंढ रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ इस समय चंडीगढ़ में लग्जरी प्रॉपर्टी देख रहे थे। वहीं चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविला स्पा और रिसोर्ट में शादी का प्लान बना रहे हैं। ये वही रिसोर्ट है जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी शादी की थी

अभिनेत्री की आने वाली फिल्में

बात अगर कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की करें तो वो इन दिनों वो शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म मेरा नाम गोविंदा में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो विक्की कौशल के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो साउथ के मशहूर निर्देशक शंकर की फिल्म आर सी 15 में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो फिल्म मिस्टर लेले में भी अभिनेता वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव