Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • फिल्म प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में एडमिट, जानें क्या है सच?

फिल्म प्रमोशन के दौरान कियारा आडवाणी की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में एडमिट, जानें क्या है सच?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "गेम चेंजर" के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कियारा पैन इंडिया स्टार राम चरण के साथ नजर आएंगी। जानकरी के अनुसार, कियारा शनिवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

Kiara Advani hospital news
inkhbar News
  • Last Updated: January 4, 2025 14:33:18 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “गेम चेंजर” के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कियारा पैन इंडिया स्टार राम चरण के साथ नजर आएंगी। हालांकि शनिवार यानी आज एक्ट्रेस प्रमोशन का हिस्सा नहीं बन पाई. इसके बाद एक्ट्रेस के मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें फैल गईं, जिससे उनके फैंस चिंता में पड़ गए। वहीं अब असली वजह सामने आई है कि कियारा प्रमोशन का हिस्सा क्यों नहीं बन पाई.

कियारा को क्या हुआ?

जानकरी के अनुसार, कियारा शनिवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हुई थीं। दरअसल उन्हें अपनी फिल्म “गेम चेंजर” के ट्रेलर लॉन्च और प्रेस मीट में शामिल होना था, लेकिन वह इवेंट में नहीं पहुंचीं। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह अस्वस्थ हैं। हालांकि उनकी टीम ने इन खबरों का खंडन करते हुए सच्चाई सामने रखी। कियारा की टीम ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। टीम ने बताया कि कियारा लगातार काम कर रही थीं, जिससे उन्हें थकान हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

Game Changer

गेम चेंजर में रोमांस

एस. शंकर द्वारा निर्देशित “गेम चेंजर” राजनीति पर आधारित एक रोमांचक फिल्म है, जिसमें एक आईएएस अधिकारी भ्रष्ट राजनेताओं से लड़ाई करता है और निष्पक्ष चुनाव के लिए संघर्ष करता है। राम चरण इस फिल्म में दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे, वहीं कियारा उनके साथ रोमांटिक केमिस्ट्री साझा करेंगी। हाल ही में फिल्म का टीज़र लखनऊ में लॉन्च किया गया, जिसमें राम और कियारा की जोड़ी को काफी सराहा गया। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बात दें, कियारा की निजी जिंदगी भी चर्चा में रहती है। उन्होंने 7 फरवरी 2023 को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी। इस जोड़ी का प्यार उनकी फिल्म “शेरशाह” की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था। वहीं अब कियारा के स्वास्थ्य को लेकर फैंस राहत की सांस ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नीतू कपूर सिगरेट पीने पर हुई ट्रोल, फैंस बोले आलिया राहा को दादी से दूर रखो!