नई दिल्ली। इंडस्टरी के दिग्गज सिंगर उदित नारायण विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, सिंगर उदि नारायण ने लाइव शो के दौरान सेल्फी लेने आई महिलाओं को सरेआम किस कर लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। अब उन्होंने अपनी हरकत पर बेशर्म बयान दिया है।

‘दीवानगी होती है’

एक इंटरव्यू में सिंगर उदित नारायण ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, फैन्स इतने क्रेजी होते हैं  ना? हम ऐसे नहीं हैं। हम सभ्य लोग हैं। कुछ लोग इसे प्रमोट करते हैं और इसके जरिए अपना प्यार दिखाते हैं। इस चीज का मजाक उड़ाने का क्या मतलब है। वे आगे कहते हैं, भीड़ में कई लोग होते हैं और बॉडीगार्ड भी होते हैं, इसलिए वे हमसे नहीं मिले पाते। जब फैन्स को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, तो कोई हाथ बढ़ाता है तो कोई हाथ पर किस करता है। यह सब दीवनगी होती है। इस पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।

देखें वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उदित नारायण टिप टिप बरसा पानी पर परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उनकी एक फीमेल फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज के पास आई। तभी एक फीमेल फैन ने पीछे मुड़कर उनके गाल पर किस कर लिया। इसके बाद सिंगर ने भी उस महिला को होठों पर किस किया। इसके बाद जब एक और फीमेल फैन उदित के पास सेल्फी लेने आई तो सिंगर ने उसके भी गाल पर किस कर लिया। अब उदित नारायण का लाइव परफॉर्मेंस के दौरान महिलाओं को किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः- महिलाओं की लिपस्टिक से इकोनॉमी का कनेक्शन, जानें बजट पर कैसे पड़ता है असर?

इलेक्ट्रिक गाड़िया, स्मार्टफोन और TV हुए सस्ते, बजट 2025 में इन चीजों के घटे दाम