Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • जानें बी-टाउन के एक्टर्स की अजीब आदतें, सुनकर नहीं होगा यकीन

जानें बी-टाउन के एक्टर्स की अजीब आदतें, सुनकर नहीं होगा यकीन

मुंबई: Bollywood Actors Bad Habits: बॉलीवुड स्टार्स की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें सुनकर शायद आप हैरान रह जाएँगे। जहाँ बॉलीवुड के दबंग खान उर्फ़ सलमान साबुन जमा करते हैं, तो वहीं सनी लियोन हर 15 मिनट में अपने पैर को धोती हैं। अजय देवगन से लेकर दीपिका तक, एक्टर्स-एक्ट्रेसेस की एक लंबी लिस्ट […]

Bollywood Actors Bad Habits
inkhbar News
  • Last Updated: February 25, 2023 16:53:47 IST

मुंबई: Bollywood Actors Bad Habits: बॉलीवुड स्टार्स की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें सुनकर शायद आप हैरान रह जाएँगे। जहाँ बॉलीवुड के दबंग खान उर्फ़ सलमान साबुन जमा करते हैं, तो वहीं सनी लियोन हर 15 मिनट में अपने पैर को धोती हैं। अजय देवगन से लेकर दीपिका तक, एक्टर्स-एक्ट्रेसेस की एक लंबी लिस्ट है जिन्हें जिन्हें OCD की प्रॉब्लम है। ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारे में:

1.सलमान खान

Inkhabar

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान OCD की बड़ी ही अजीब सी आदत हैं। सलमान खान को हर जगह से साबुन जमा करने की आदत है। सलमान जहाँ भी जाते हैं, वहीं से अपने लिए साबुन खरीद लेते हैं। उनके पास एक से एक ब्रांडेड और खुशबूदार साबुन का कलेक्शन है।

 

2. दीपिका पादुकोण

Inkhabar

किसी वक़्त में डिप्रेशन का शिकार रहीं दीपिका पादुकोण अपने सामान को लेकर काफी चूजी हैं। दीपिका को सफाई की आदत है। घर हो या सेट पर दीपिका कहीं भी ऑर्गनाइज होना पसंद करती हैं।

 

3. सनी लियोन

Inkhabar

सनी लियोनी की भी एक ऐसी अजीब आदत है कि वो बार-बार अपने पैर धोती है। अगर वह घर पर है, तो वह हर 15 मिनट में अपने पैर धोती है, इसलिए कभी-कभी उन्हें काम में भी देरी हो जाती है।

4. प्रियंका चोपड़ा

Inkhabar

वहीं प्रियंका चोपड़ा मैचिंग की चीज़ों को पसंद करने के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका को ड्रेस से लेकर झुमके से लेकर पर्स तक सब कुछ मैचिंग का ही पहनना पसंद है। ऐसा न होने पर वह परेशान और ऑफेंड हो जाती है।

 

5. रणवीर सिंह

Inkhabar

रणवीर सिंह की भी एक ऐसी आदत है कि कई बार तो दीपिका पादुकोण भी नाराज हो जाती हैं। रणवीर सिंह को डियोडरेंट, परफ्यूम और सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल करने की आदत है।

 

6. करीना कपूर

Inkhabar

वहीं एक्ट्रेस करीना कपूर अपने फिगर और वजन को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं। करीना जब थोड़ा भी वजन बढ़ाने लगती हैं तो उन पर वजन कम करने का जुनून सवार हो जाता है। करीना फिटनेस को लेकर काफी जुनूनी हैं।

 

 

7. आयुष्मान खुराना

Inkhabar

एक्टर आयुष्मान खुराना को बार-बार अपने हाथ धोने की आदत है। जी हाँ, आयुष्मान खुराना अपने हाथों की हाइजीन का इतना ध्यान रखते हैं कि वो अपने नाख़ून पर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का भी इस्तेमाल करते हैं।

 

8. अजय देवगन

Inkhabar

आपको बता दें, अजय देवगन भी अपनी इस आदत से परेशान हैं। अजय देवगन को अपने हाथों से आने वाली बदबू से परेशानी होती है जिस वजह से वह जल्दी से हाथ नहीं मिलाते और कभी भी हाथ से खाना-खाना पसंद नहीं करते।

 

9. बॉबी देओल

Inkhabar

सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि एक वक़्त ऐसा था जब वो अपने पास एक लकड़ी का एक टुकड़ा रखते थे। ऐसे में जब भी बॉबी कुछ बोलते थे तो उस लकड़ी के टुकड़े को छु लेते थे। ये उनकी बड़ी अजीब-सीआदत थी।

 

10. करीना कपूर

Inkhabar

बावजूद इसके ये एक्ट्रेस दो बच्चों की माँ बन गई है। लेकिन बचपन में नाखून चबाने की आदत उन्होंने अभी तक नहीं छोड़ी है। हर इवेंट में या किसी इंटरव्यू के दौरान खाली समय में करीना नाखून चबाते हुए स्पॉट होती हैं।

 

11. शाहरुख खान

Inkhabar

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपनी अजीब-सी आदतों में पीछे नहीं हैं। इनकी हरकतें भी बच्चों जैसी हो गई हैं। किंग खान एक बच्चे के जैसे वीडियो गेम खेलना भी पसंद करते हैं। जब भी वह फ्री होते है तो साइड में बैठकर इन गेम्स को खेलना नहीं भूलते। इसके अलावा वह एक ज़्यादा स्मोक करने वाले शख्स है। शाहरुख़ एक दिन में स्मोक के लगभग दो से तीन पैक खत्म करते हैं।

 

12. अमिताभ बच्चन

Inkhabar

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ अपनी कलाई पर एक नहीं बल्कि दो घड़ियां पहनना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि जब परिवार का कोई सदस्य विदेश जाए तो वह अपने एक घड़ी से उस जगह का समय भी देख सके।

13. आमिर खान

Inkhabar

आमिर खान को नहाना बिल्कुल पसंद नहीं है, पता नहीं इस बात में कितनी सच्चाई है। अगर आमिर घर से बाहर नहीं निकलते हैं और छुट्टी पर हैं, तो वह नहाना पसंद नहीं करते है।

 

14. संजय दत्त

Inkhabar

हमारे संजू बाबा को गुटखा खाने की बुरी लत से परेशान है। आलम ये हैं कि एक बार वे ‘कैंसर से बचाव कैसे करे’ के इवेंट में गए हुए थे और वहां पर संजय को खुद गुटखा खाते हुए एक फोटोग्राफर ने अपने तस्वीर में कैद कर लिया है।

 

15. सुष्मिता सेन

Inkhabar

बॉलीवुड ब्यूटी सुष्मिता सेन की बड़ी ही अलग आदत है। आपको बता दें, सुष्मिता अपने बड़े बाथरूम में नहाने का मजा लेने के बजाय खुले टेरेस पर नहाना पसंद करती है। आपको इस हसीना की बाथरूम के बिना नहाने की बात पर हैरानी होगी लेकिन वे अक्सर खुले आसमान के नीचे नहाती हैं। उनके टेरेस पर एक बाथटब भी है।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

 

Tags