मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। साथ ही फैंस दोनों को बधाइयां देते नजर आ रहें हैं। वहीं छोटी उम्र में ही लोगों का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अब आलिया की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आलिया हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार आलिया का लुक वायरल उनके डाले हुए पोस्ट से नहीं बल्कि कॉफी विथ करण शो के प्रोमो से हुआ हैं। दरअसल, आलिया भट्ट कॉफी विथ करण शो में बतौर गेस्ट आई। जिसमें आलिया भट्ट पिंक कलर की क्यूट सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। फैंस को आलिया का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। आलिया कुछ भी पहने फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं।
करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। पहले तो करण जौहर ने शो को लेकर काफी सस्पेंस बनाए रखा और कहा कि वो इस बार कॉफी विद करण नहीं करेंगे । बाद में उन्होंने बताया कि वह शो तो करेंगे लेकिन टीवी पर नहीं। उसके बाद रविवार को उन्होंने एक टीजर रिलीज किया । इस वीडियो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी नजर आए थे। इनमें शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करीना कपूर, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य लोग शामिल थे। ये सभी सेलेब्स पहले के सीजन में आ चुके हैं। वहीं आज करण जोहर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वो अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस करण का ये वीडियो बेहद पसंद कर रहे हैं।
इसी साल मई में करण जौहर ने शो के सेट से जुड़ी तस्वीरें शेयर की थीं। इस सीजन में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा नजर आएंगे। उनका एक वीडियो भी सामने आया था। दोनों कॉफी विद करण के सेट पर करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो का गाना नच पंजाबन पर डांस करते दिख रहे हैं। दोनों का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस शो देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल