मुंबई: फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के बारे में बात करते हुए इसे क्रिंज बिंज कहा है। एक इंटरव्यू में करण कहते हैं कि लोग इस शो को देखते हैं, लेकिन साथ ही क्रिटिसाइज भी करने लगते हैं। इसके अलावा करण बताते हैं कि पिछले कुछ सालों से इस शो के लिए लोग उन्हें क्रिटिसाइज करते रहते हैं और उन्होंने कहा कि वह खुद इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं तो फिर ऑडियंस क्यों इसे सीरियसली ले लेती है। करण इतने पर भी नहीं रुके, आपको बताते हैं आगे उन्होंने क्या कहा ?
करण कहते हैं “हर वो चीज जो दिलचस्प और तुच्छ होती है, हमेशा वास्तविकता पर भारी पड़ती है। इसलिए मैंने यह सीख लिया है, ‘हां यह एक क्रिंज ब्रिंज शो जरूर है और इसे देखने में मजा भी बहुत आता है। जब तक आप इसे देख रहे हैं, इसे टाइमपास या फालतू जो कहना है कह सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि वो जानते हैं कि बहुत से बुद्धिजीवी उन्हें बिल्कुल भी सीरियसली नहीं लेते हैं। करण कहते हैं कि टीवी देखने वाले लोग भी इसे गिल्टी प्लेजर की तरह लेते हैं। सब इसे देखते हैं और इसकी बुराई करने लग जाते हैं।
आगे करण जोहर कहते हैं, “मुझे इस शो को करने के लिए कई सालों से लोग क्रिटिसाइज कर रहे हैं। बहुत सारी चीजों के लिए मुझे निशाना बनाया गया है। ये शो कि वजह से हुआ है, वो शो के काऱण हुआ है।’ जब मैं ही अपने शो को गंभीरता से नहीं लेता हूं तो आप लोग क्यों लेते हो ? ये बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक चैट शो है। ये सिर्फ मजे के लिए बनाया गया एक शो है।”
आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर फिर होगा रिलीज, जानें पूरी कहानी
महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया