Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Koffee With Karan: इतना कीमती है करण का दिया गया हैंपर, ये सामान है मौजूद

Koffee With Karan: इतना कीमती है करण का दिया गया हैंपर, ये सामान है मौजूद

मुंबई: कॉफी विद करण का हर सीजन खास रहा है। लेकिन शो में एक और चीज है जो बहुत खास है वो है शो में मिलने वाला हैंपर। हर बार शो में हर किसी की नजर हैंपर पर रहती है। इसके अंदर क्या होता है, इसके बारे में किसी को नहीं पता होता है। लेकिन […]

Koffee With Karan
inkhbar News
  • Last Updated: October 17, 2022 15:36:49 IST

मुंबई: कॉफी विद करण का हर सीजन खास रहा है। लेकिन शो में एक और चीज है जो बहुत खास है वो है शो में मिलने वाला हैंपर। हर बार शो में हर किसी की नजर हैंपर पर रहती है। इसके अंदर क्या होता है, इसके बारे में किसी को नहीं पता होता है। लेकिन अब फाइनली करण जौहर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि हैंपर में क्या-क्या होता है। जानकारी के लिए बता दें, रैपिड फायर के विनर को ये हैंपर दिया जाता है। सेलेब्स के कई बार पूछने पर भी करण ने इस राज को खोला नहीं कि हैंपर में क्या-क्या है। बस वो इतना ही बताते थे कि इसमें बेहद महंगी चीजें हैं। लेकिन इस बार करण ने हैंपर खोलकर दिखा दिया है।

कीमती है हैंपर

Disney+ Hotstar ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में करण हैंपर से पर्दा उठाते हैं। साथ ही करण बोल रहे हैं, हम ऐसे पेश आते हैं जैसे हैंपर सबसे सम्मानित अवॉर्ड हो। इसके अलावा करण ये भी बताते हैं कि इस बॉक्स को उनकी दोस्त दीप्ति गोएनका और उनकी टीम द्वारा डिजाइन किया गया है। बॉक्स में त्यानी जूलरी, मार्शल ऐक्शन II स्पीकर्स, ऑडी एसप्रेसो मोबाइल, ऐमजॉन इको शो 10, महंगी चाय, टी मेकर, चॉकलेट्स, तरह-तरह की मिठाइयां, कॉफी विद करण मग अन्य चीजें होती हैं। जिन चीजों को करण ने कैमरे पर नहीं दिखाईं है। इसमें शैंपेन, मोबाइल फोन और परफ्यूम जैसी चीजें शामिल थी।

शाहरुख बनेंगे शो का हिस्सा

इस बात का जिक्र हाल ही में ऑर्गनाइज किए गए ग्लोबल डिज्नी इवेंट डी 23 एक्स प्रो में किया गया था। इवेंट में कहा गया था कि जल्द ही करण कॉफी विद करण शो के नए सीजन के साथ वापस लौट रहे हैं। करण ने सीजन 7 में इस बारे में बताया भी था। करण ने कहा था- मैं चाहता हूँ कि शाहरूख इस शो के अगले सीजन में शामिल हो। करण ने ये भी कहा था कि मैं शाहरुख को नए सीजन में लाने की मैं पूरी कोशिश करने वाला हूँ। शो पर उनकी प्रेजेंस वाकई गजब की होगी। बता दें, ख़बरें आ रहीं हैं कि शाहरुख करण के शो पर अपकमिंग फिल्म पठान को प्रमोट करते नजर आ सकते हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव