Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहजादा: कृति ने टीम के साथ मनाया अपना जन्मदिन, सामने आया वीडियो

शहजादा: कृति ने टीम के साथ मनाया अपना जन्मदिन, सामने आया वीडियो

मुंबई: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अपनी फिल्म शहजादा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों एक्टर्स हरियाणा शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट आए हैं। अब कार्तिक आर्यन ने शहजादा की रैप अप पार्टी की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे पूरी टीम के साथ धमाकेदार डांस करते नजर […]

Kriti Sanon celebrates her birthday on the sets of Shehzada
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2022 16:55:35 IST

मुंबई: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अपनी फिल्म शहजादा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों एक्टर्स हरियाणा शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट आए हैं। अब कार्तिक आर्यन ने शहजादा की रैप अप पार्टी की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे पूरी टीम के साथ धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया हैं। इस रैप अप वीडियो में एक और चीज बहुत खास है, वो है कृति का जन्मदिन।

कीर्ति सेनन बर्थडे पार्टी

कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग के पहले शेड्यूल का रैप-अप हुआ। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। कृति ने बुधवार को अपना 32वां बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपना जन्मदिन अपनी टीम और क्रू के साथ मनाया। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके कैप्शन में कृति लिखती है- देशी बॉयज के साथ बर्थडे और शेड्यूल रैप सेलिब्रेशन एक साथ किया।

वायरल हुई शूट की वीडियो

हाल ही में शहजादा के हरियाणा शेड्यूल से कई वीडियो शेयर की थी, जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं, अभिनेता अपने फैंस को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आपको बात दें, ये फिल्म रोहित धवन के निर्देशन में बन रही है और ये तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपूर्मुलु का रीमेक है। जिसमें साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगडे मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

जानकारी के अनुसार, फिल्म में कार्तिक आर्यन अल्लू अर्जुन का किरदार निभाते हुए दिखेंगे वहीं कृति पूजा हेगडे के रोल अदा करेंगी। ये फिल्म अगले साल 10 फरवरी, 2023 को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण