Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रूमर्ड बॉयफ्रेंड के संग क्या हुआ तेरा वादा गाने पर थिरकी कृति सेनन, वीडियो वायरल

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के संग क्या हुआ तेरा वादा गाने पर थिरकी कृति सेनन, वीडियो वायरल

कृति सेनन और कबीर बाहिया का यह वीडियो दुबई का है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस की बहन नुपुर सेनन और महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कृति को स्टेबिन बेन के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने बॉयफ्रेंड के साथ 'क्या हुआ तेरा वादा' पर डांस करते देखा जा सकता है।

Kriti Sanon rumored boyfriend
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2024 19:19:31 IST

नई दिल्ली : कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया से जोड़ा जा रहा है। इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ा जब एक्ट्रेस के बर्थडे के दौरान कबीर के साथ उनकी कुछ वेकेशन फोटोज सामने आईं। इसके बाद कबीर और कृति की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिन्हें देखने के बाद अब दोनों का रिलेशनशिप कन्फर्म माना जा रहा है। अब कृति सेनन और कबीर बहिया का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित कपल साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।

 

कॉन्सर्ट में कृति सेनन

कृति सेनन और कबीर बाहिया का यह वीडियो दुबई का है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस की बहन नुपुर सेनन और महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कृति को स्टेबिन बेन के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने बॉयफ्रेंड के साथ ‘क्या हुआ तेरा वादा’ पर डांस करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर घूम रहे इस वीडियो को लेकर अब दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस कबीर बाहिया को डेट कर रही हैं।

 

कबीर संग मनाया क्रिसमस

हाल ही में कृति कबीर बहिया के फैमिली फंक्शन का भी हिस्सा बनी थीं। जहां से उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। इन तस्वीरों में कृति कबीर के साथ नजर आ रही थीं। क्रिसमस के मौके पर भी कृति ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनसे उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली कंफर्म तो नहीं किया, लेकिन ये जरूर साफ कर दिया कि वो किसी से प्यार करती हैं।

कौन हैं कबीर बाहिया?

जब से उनका नाम कृति से जुड़ा है, लोग कबीर बहिया के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। तो चलिए आपको भी उनके बारे में बताते हैं। कबीर पेशे से बिजनेसमैन हैं और लंदन में रहते हैं। उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके की सबसे बेहतरीन ट्रैवल कंपनी के मालिक हैं, जिसका नाम साउथॉल ट्रैवल है। कबीर कई क्रिकेटरों के साथ करीबी रिश्ता रखते हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार के काफी करीब हैं और वह हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक की शादी में भी शामिल हुए थे।

 

यह भी पढ़ें :-

जिम करने वालों को पावर बढ़ाने के लिए महिला देती थी…. फंस जाते थें जाल में जवान लड़के, पढ़कर दंग रह जाएंगे

नए साल पर PM मोदी का बड़ा तोहफा, दिल्ली और कश्मीर के लिए 5 नई आधुनिक ट्रेनें होंगी शुरू

डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को कब तक मिलती रहेगी Z+ केटेगरी की सुरक्षा ?

आ गया नया साल, देखिए दुनिया का कौन सा देश सबसे पहले मना रहा जश्न!