Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अरविंद केजरीवाल की हार पर KRK ने ली चुटकी, बोले: मोदी जी की तरह चतुर, अब BJP में होंगे शामिल

अरविंद केजरीवाल की हार पर KRK ने ली चुटकी, बोले: मोदी जी की तरह चतुर, अब BJP में होंगे शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजधानी में बहुमत हासिल कर सरकार बना ली है। इस बीच फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान (KRK) ने अरविंद केजरीवाल की हार पर बड़ा दावा किया है, जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके इस दावे ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

KRK, Arvind Kejriwaal
inkhbar News
  • Last Updated: February 8, 2025 14:21:01 IST

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजधानी में बहुमत हासिल कर सरकार बना ली है। चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से करारी हार मिली है। उनकी हार के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। इस बीच फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान (KRK) ने अरविंद केजरीवाल की हार पर बड़ा दावा किया है, जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये क्या बोल गए KRK

केआरके ने केजरीवाल की हार पर कसा तंज कसते हुए अपने सोशल सोशल मीडिया हैंडल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि “अरविंद केजरीवाल खुद भी दिल्ली से हार गया. वहीं कांग्रेस अब पंजाब में अगले चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराएगी। फिर अरविंद केजरीवाल बीजेपी में शामिल होंगे! क्योंकि केजरीवाल भी मोदी जी की तरह ही चतुर हैं।” केआरके का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस दावे ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया पर उठाए सवाल

केजरीवाल की हार के साथ-साथ केआरके ने बीजेपी की जीत पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा,”कई लोग कह रहे हैं कि मैं दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत से नाखुश हूं। यह कैसे संभव है, जब मुझे केजरीवाल पसंद नहीं है? मैं बहुत खुश हूं कि वह सत्ता से बाहर हैं। लेकिन सत्य तो सत्य है। प्रत्येक चुनाव में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया भाजपा को विजयी बनाने के लिए अपना काम बखूबी कर रही है।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि केआरके अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने अपने विवादित ट्वीट्स से सुर्खियां बटोर ली हैं।

ये भी पढ़ें: पत्नी पत्रलेखा संग राजकुमार राव ने लगाई महाकुंभ में डुबकी, वीडियो वायरल