Kamaal Rashid Khan:

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर क्रिटिक कमाल राशिद खान अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से केआरके अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था। वे दुबई से वापस मुंबई आ रहे थे। हालांकि कुछ दिनों के बाद उन्हें जमानत मिल गई। जेल से रिहाई के बाद केआरके ने सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अपना बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं।

केआरके ने किया ट्वीट

कमाल राशिद खान ने जेल से रिहा होने के बाद चेतवानी भरा एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अपने प्रतिशोध के लिए वापस लौट आया हूं। बता दें कि इससे पहले केआरके को दो अलग-अलग ट्वीट्स के लिए गिरफ्तार किया गया था। जिसमें उन्होंने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अभिनेता अक्षय कुमार के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

2021 में दर्ज हुआ मामला

इसके साथ ही कमाल राशिद खान के खिलाफ साल 2021 में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि केआरके की एक पोस्ट सांप्रदायिक थी। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाया था। हालांकि केआरके ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना