Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कुछ कुछ होता है: कौन बनेगा राहुल,अंजली और टीना, करण बनाएंगे रीमेक

कुछ कुछ होता है: कौन बनेगा राहुल,अंजली और टीना, करण बनाएंगे रीमेक

मुंबई: साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ सबकी पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। ये फिल्म आपको बखूबी याद होगी। उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में इस मूवी का भी नाम शुमार है। एक बार फिर यह मूवी फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां! ‘कुछ कुछ होता है’ के फैंस […]

kuch kuch hota hai
inkhbar News
  • Last Updated: July 10, 2022 20:06:37 IST

मुंबई: साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ सबकी पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। ये फिल्म आपको बखूबी याद होगी। उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में इस मूवी का भी नाम शुमार है। एक बार फिर यह मूवी फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां! ‘कुछ कुछ होता है’ के फैंस के लिए खुशखबरी है। आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े नए अपडेट।

फिल्म का बनेगा रीमेक?

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ है। इनकी पहली ही फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया था। आपको बता दें कि इन दिनों करण जौहर अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी इस फिल्म के रीमेक के बारे में बात की। साथ ही करण ने स्टार कास्ट को लेकर भी फैंस को जानकारी दी।

 

Inkhabar

आपको बता दें कि करण जौहर की फिल्म में शाहरुख खान,काजोल,और रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में नजर आये थे। फिल्म में तीनों की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब करण ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर वो इस फिल्म का रीमेक बनाते हैं तो फिल्म में अब वो शाहरुख खान के रोल के लिए रणवीर सिंह और काजोल के किरदार के लिए आलिया भट्ट को लेना चाहेंगे।

वहीं जब उनसे रानी मुखर्जी के किरदार के बारे में पूछा तो उन्होंने जाह्नवी कपूर का नाम लिया। करण ने इस फिल्म की कास्टिंग तो बता दी लेकिन करण जौहर ने यह साफ नहीं किया कि वो इस फिल्म का रीमेक बनाने वाले हैं या नहीं। हालांकि फैंस स्टार कास्ट का नाम सुन काफी खुश हो गए हैं। ऐसे में अगर फिल्म का रीमेक बनता है तो फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

 

Heart Attack: इतने घंटे जरूर सोएं, आ सकता है हार्ट अटैक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यही बनेंगी दयाबेन, मेकर्स ने किया कन्फर्म