Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कुणाल खेमू की नानी का निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट

कुणाल खेमू की नानी का निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट

मुंबई: अभिनेता कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि उनके नानी का रविवार को निधन हो गयाl उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नानी और बेटी के साथ की एक तस्वीर साझा कर भावुक नोट लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी नानी का देहांत हो गया है। इसपर करण जौहर, नेहा धूपिया […]

kunal khemu
inkhbar News
  • Last Updated: July 24, 2022 18:43:55 IST

मुंबई: अभिनेता कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि उनके नानी का रविवार को निधन हो गयाl उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नानी और बेटी के साथ की एक तस्वीर साझा कर भावुक नोट लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी नानी का देहांत हो गया है। इसपर करण जौहर, नेहा धूपिया और श्वेता बच्चन ने दुख जाहिर किया हैl

कुणाल खेमू की नानी का निधन

कुणाल खेमू तस्वीरें शेयर करते हुए लिखते है, ‘नानी का निधन हो गया। हम उन्हें माजी कहकर बुलाते थे। उन्होंने यह नाम कमाया था। उन्होंने हमें बहुत प्यार किया और वह हमारी मां के समान थीं। वह हमारे लिए बहुत मेहनत करती थी। हम जब भी उनके साथ होते तो खुश रहते थे। मेरी उनके साथ अच्छी बोंडिंग थी।वह मुझे खाना खिलाती थी। मुझसे जुड़ी हर चीज़ का ध्यान रखती थी। ऐसी चीजें खरीदकर देती थी, जो मेरे माता-पिता नहीं खरीदते थे। उन्हें मुझपर पूरा था।वह हमेशा मुझे भविष्य के लिए मोटिवेट करती थी।वह बहुत खुश मिज़ाज महिला थी। मैंने उन्हें कभी रोते हुए नहीं देखा। वह हमेशा व्यस्त रहती थी। वह मुझे बहुत अच्छा खाना खिलाती थी। मैं उन्हें हमेशा याद करूंगा।’

सेलेब्स ने जताया दुःख

कुणाल खेमू की पोस्ट पर करण जौहर, सनी कौशल, राजकुमार राव और कृतिका कामरा ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की। वहीं कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी भी शेयर की l श्वेता बच्चन लिखती हैं, ‘हमारी प्रार्थनाएं है।’ सोफी चौधरी लिखती है, ‘आपके दुख में हम शामिल हैं। नानी से बढ़कर इस जहां में कुछ नहीं। मैं भी अपनी नानी को बहुत याद करती हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण