Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Lakshadweep Vs Maldives: हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिये… लक्षद्वीप पर टिप्पणी से भड़के अमिताभ बच्चन

Lakshadweep Vs Maldives: हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिये… लक्षद्वीप पर टिप्पणी से भड़के अमिताभ बच्चन

नई दिल्लीः मालदीव और लक्षद्वीप का मामला तेजी से जोर पकड़ता जा रहा है। अब तक कई फिल्मी हस्तियां इस विवाद पर अपनी राय दे चुके हैं। वहीं अब अमिताभ बच्चन ने मालदीव और लक्षद्वीप कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी प्रत्रिक्रिया दी है। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का एक ट्वीट साझा […]

Lakshadweep Vs Maldives
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2024 14:43:45 IST

नई दिल्लीः मालदीव और लक्षद्वीप का मामला तेजी से जोर पकड़ता जा रहा है। अब तक कई फिल्मी हस्तियां इस विवाद पर अपनी राय दे चुके हैं। वहीं अब अमिताभ बच्चन ने मालदीव और लक्षद्वीप कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी प्रत्रिक्रिया दी है। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का एक ट्वीट साझा किया है। इसके साथ ही मामले पर अपनी सलाह दी है।

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का एक ट्वीट साझा किया। जिसमें उन्होंने भारत के कई अलग- अलग बीच की तस्वीरें साझा कीं और मालदीव के कटाक्ष को आपदा में मौका बताया। सहवाग ने बताया कि भारतीय सरकार इस पूरे मामले से सबक लेते हुए भारत के टूरिज्म को बस थोड़े सुधार के साथ इकोनॉमी को जबरदस्त बढ़ावा दे सकती है।

बिग बी ने क्या कहा ?Amitabh Bachchan Talks About People Who Blaming Artists For Non Performance  And Struggle Says We Live In Fear - Amar Ujala Hindi News Live - Amitabh  Bachchan:कलाकारों के प्रदर्शन को खराब कहने

अमिताभ बच्चन ने वीरेंद्र सहवाग की बातों पर सहमती जताई और कहा, वीरू पाजी .. ये बहुत सही बात है और हमारी जमीन के हक में है .. हमारी अपनी चीजें सबसे अच्छी हैं। मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे आश्चर्यजनक रूप से बेहद सुंदर जगहें हैं। हैरान करने वाले पानी के बीच और अंडरवाटर एक्सपीरियंस का अनुभव बिल्कुल अविश्वसनीय है.. हम भारत हैं , हम आत्मनिर्भर हैं , हमारी आत्मनिर्भरता पे आंच मत डालिये। जय हिन्द।

वीरेंद्र सहवाग ने लिखाIpl 2021 virender sehwag tweet on manish pandey hyderabad batting vs  kolkata knight riders srh vs kkr | IPL 2021: हैदराबाद की बैटिंग पर भड़के वीरेंद्र  सहवाग, सुपरस्टार बल्लेबाज पर निशाना लेकर

बता दें वीरेंद्र सहवाग ने अपने पोस्ट में लिखा, चाहे वो उडुपी के खूबसूरत बीच हों, पोंडी में पैराडाइज बीच, अंडमान में नील और हैवलॉक और हमारे देश भर में कई दूसरे खूबसूरत बीच हों, भारत में ऐसे कई अनएक्सप्लोरड जगहें हैं, जिनमें कुछ बुनियादी ढांचे के साथ बहुत कुछ किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा, भारत सभी आपदाओं को अवसर में बदलने के बारे में जानकारी रखता है। मालदीव के मंत्रियों द्वारा हमारे देश और हमारे प्रधानमंत्री पर ये कटाक्ष भारत के लिए एक बड़ा अवसर है कि वो बुनियादे ढांचे के साथ इसे टूरिस्ट के लिए आकर्षक बनाए और इकोनॉमी को बढ़ावा दें। प्लीज अपने पसंदीदा अनएक्सप्लोरड खूबसूरत जगहों के नाम बताएं।

यह भी पढ़ें- http://Omega-3 Fatty Acid: पल्मनरी फाइब्रोसिस के खिलाफ काम करता है ओमेगा-3 फैटी एसिड, स्टडी से हुई जानकारी