Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम, लोगों ने उड़ाया मजाक

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम, लोगों ने उड़ाया मजाक

मुंबई: बॉलीवुड के लिए यह साल काफी बुरा रहा है। एक-एक करके इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई है। बच्चन पांडे, रनवे 34, सत्यमेव जयते 2, सम्राट पृथ्वीराज और जाने कितने ही नाम इस लिस्ट में शुमार हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा इस लिस्ट […]

laal singh chaddha
inkhbar News
  • Last Updated: October 6, 2022 16:05:49 IST

मुंबई: बॉलीवुड के लिए यह साल काफी बुरा रहा है। एक-एक करके इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई है। बच्चन पांडे, रनवे 34, सत्यमेव जयते 2, सम्राट पृथ्वीराज और जाने कितने ही नाम इस लिस्ट में शुमार हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जो इस फिल्म के ओटीटी में आने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें, लाल सिंह चड्ढा OTT पर रिलीज हो गई है।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस बात की जानकारी फैंस एक साथ शेयर की। कहा जाता है कि मेकर्स ने फिल्म को OTT पर अगले साल रिलीज करने का विचार बनाया था। हालांकि फिल्म फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने इसे जल्दी स्ट्रीम करने का फैसला किया है।

लोग उड़ा रहे हैं मजाक

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने पॉपकॉर्न और गोलगप्पे बचा लीजिए क्योंकि लाल सिंह चड्ढा अब स्ट्रीम हो गई है।’ अब इस पोस्ट को देखने के बाद जहां कुछ लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि फिल्म को 6 महीने हो गए क्या? दरअसल फिल्म की रिलीज के समय आमिर ने कहा था कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 6 महीने बाद OTT पर स्ट्रीम की जाएगी।

फिल्म का बॉयकॉट क्यों?

आमिर खान और करीना कपूर खान की ये फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉरेस्ट ग्रंप’ का रीमेक है। जिसे हिंदी में रीमेक किया गया है। ऐसे में बॉलीवुड के बड़े स्टार के जरिए इस तरह फिल्म की कॉपी करना लोगों को पसंद नहीं आया था। तभी लोग लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट करने को कह रहे थें।

सिर्फ एक यही कारण नहीं था लाल सिंह चड्ढा के विरोध का, इसके अलावा आमिर खान के जरिए बीते समय भारतीय सभ्यता और संस्कृति के संक्षेप में दिए गए विवादित बयानों के कारण उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार ट्विटर पर हो रहा था। इतना ही नहीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के देश के प्रति विवादित टिप्पणी को लेकर भी लोग लाल सिंह चड्ढा ले बॉयकॉट करने की मांग कर रहे थे।

 

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे VS उद्धव ठाकरे! दशहरा रैली ने बता दिया असली शिवसेना किसकी?

Fire Break Out in Gandhi Nagar: गांधी नगर कपड़ा मार्केट में इमारत की दूसरी मंजिल से शव बरामद