Inkhabar

Lata Mangeshkar Passes Away : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

Entertainment :- Queen on Music Paased Away, भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) अब अपने बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. कोरोना होने के बाद पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था. बीच-बीच […]

Lata Mangeshkar Passes Away
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2022 09:48:25 IST

Entertainment :-

Queen on Music Paased Away, भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) अब अपने बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. कोरोना होने के बाद पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था. बीच-बीच में ठीक होने की खबरें आ रही थी लेकिन पिछले दो दिन से डॉक्टर्स उनके लिए दुआ करने को कह रहे थे.

Inkhabar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) की कल अचानक से हालत फिर से नाज़ुक हो गई थी। घर से महज़ कुछ दूरी पर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन डॉक्टर के अनुसार अब हालत ज़्यादा बिगड़ गई थी। जिसकी वजह से उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालत को देखते हुए डॉ, प्रतीत समदानी और उनकी टीम चिंतित थी। जिसके बाद से पूरी टीम उनकी सेहत को स्थिर करने में लगी हुई थी।

Inkhabar

8 जनवरी से कैंडी हॉस्पिटल में थी लता जी

92 वर्षीय लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) 8 जनवरी से कैंडी अस्पताल में एडमिट हुई थी। जिसके बाद लगातार उनकी सेहत का अपडेट दिया जाता रहा था। बीच में उनकी हालत कुछ अच्छी हुई थी लेकिन अब उनकी हालत फिर से खराब हो गई थी।

Inkhabar

बहन आशा भोसले ने करवाई थी पूजा

भारतीय संगीत को दुनिया भर में अपना मुकाम देने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar )  की हालत में सुधार के लिए उनकी बहन और संगीतकार आशा भोसले ने घर में भगवान शिव की पूजा करवाई थी। बहन आशा भोसले लता मंगेशकर से बहुत प्यार करती है।

Inkhabar

Inkhabar

14 साल की उम्र में संगीत की शुरुआत, गाए 30 हजार से ज़्यादा गाने

संगीत की मलिका और भारत की शान लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar )  ने भारत की संगीत दुनिया को नया आयाम दिया। 92 वर्षीय लता जी ने 14 साल की उम्र में पहला गाना गाया था। मोहम्मद रफी, किशोर कुमार से लेकर नए संगीतकारों के साथ लता जी ने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उनकी आवाज़ में ” ए मेरे वतन के लोगों ” देश भक्ति गीत जब भी सुना जाता है तो आंखों से आंसू बर्बस निकल आते हैं।

Inkhabar

Inkhabar

फिल्म इंडस्ट्री ने फैला गम का अंधेरा

बॉलीवुड ही नहीं दुनिया भर के स्वर संगीत के चाहने वाले और अभिनेत्री अभिनेता में गम का अंधेरा छा गया है। हर किसी की आंखों में आंसुओं को देखा जा सकता हैं

Inkhabar

देश के प्रधानमंत्री और अन्य राजनयिक ने जताया दुख

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर कोकिला के अलविदा कहने के बाद दुख जताया है। यही नहीं देश भर के राजनयिक उनके जाने से सदमे में हैं

Inkhabar

कैंडी अस्पताल ने जारी की हालत में मौत की सूचना

लता मंगेशकर जी ( Lata Mangeshkar ) इस वक्त ICU में एडमिट थी और पूरा देश उनकी सेहत के अच्छे होने की कामना कर रहा था। कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी के अनुसार, डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन कल अचानक से तबियत खराब होने के बाद उनकी सेहत ज्यादा खराब हो गई थी।

Inkhabar

पूरे देश में दउनके लिए अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे थे।

Inkhabar

भारत रत्न से लेकर दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा

लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar )  को संगीत की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश विदेश में सम्मान मिला है।

Inkhabar

वही भारत सरकार और संगीत का सबसे बड़ा पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देकर उन्हें सम्मान किया जा चुका है। यही नहीं उन्हे भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, ओर नाजाने कितने संगीत की दुनिया के पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

Inkhabar

इन ख़बर आपके दुनिया से अलविदा कहने पर आहत है। हम आपको अपनी सच्ची और नम आंखों से श्रद्धांजलि देकर आपको सलाम करता है।

यह भी पढ़ें :-

Bollywood : फ़िल्म ” गहराइयां ” के प्रमोशन के लिए उतरी टीम, आने वाले शुक्रवार को हो सकती है रिलीज़

Lata Mangeshkar Passes Away : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

 

 

Tags