नई दिल्ली। लिएंडर पेस भारतीय टेनिस में एक बड़ा नाम हैं। टेनिस कोर्ट पर ताबड़तोड़ शॉट लगाने वाले पेस को निजी जिंदगी में भी कोर्ट के चक्कर खूब लगाने पड़े हैं। इसकी वजह उनकी लिव-इन पार्टनर रिया पिल्लई थीं। लिएंडर पेस ने रिया की खातिर बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को छोड़ दिया था। लिएंडर अभिनेता संजय दत्त की पहली पत्नी रिया पिल्लई के साथ 10 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन इस कहानी का अंत बहुत दुखद हुआ।
पेस जब बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को डेट कर रहे थे, तब रिया स्टार एक्टर संजय दत्त की पत्नी थीं। संजय दत्त ने 1998 में रिया से शादी की थी लेकिन 2005 में दोनों का तलाक हो गया और इसकी वजह पेस को बताया गया। लिएंडर पेस की मुलाकात रिया पिल्लई से पहली बार 2003 में हुई थी। उस वक्त रिया शादीशुदा थीं। लेकिन संजय दत्त से अलग हुए बिना ही वो लिएंडर के करीब आ गईं। दोनों अमेरिका में साथ रहने लगे। जिसके बाद 2008 में संजय दत्त ने रिया से तलाक ले लिया। रिया के मुताबिक उन्होंने 2005 में ही पेस से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम आइना है। हालांकि लिएंडर ने कभी यह स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने रिया से शादी की है।
दोनों के बीच विवाद की खबरें तब सामने आईं जब रिया ने लिएंडर और उनके पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। पेस ने कहा कि उन्होंने रिया से कभी शादी नहीं की। रिया ने बताया कि उनकी बेटी आइना को ब्रेन ट्यूमर है। 2009 से वह अकेले ही घर और बेटी की देखभाल कर रही थीं, लेकिन उनकी बीमारी की वजह से आर्थिक स्थिति खराब हो गई और वह पैसे उधार लेकर घर चला रही हैं। इसके बाद उन्होंने रिया को हर महीने 1.5 लाख रुपये गुजारा भत्ता देना शुरू कर दिया। बाद में लिएंडर ने अपनी बेटी की कस्टडी भी मांगी। उन्होंने कहा कि रिया ने उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं बताया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, दोनों का रिश्ता पूरी तरह से बर्बाद हो चुका था।
ये भी पढ़ेंः- लोग मेरी पैंटी देखने… कास्टिंग काउच पर प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द, डायरेक्टर ने की घिनौनी डिमांड
फाइनल में भारत की बेटियां बनाएगी महारिकॉर्ड, क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचेंगी इतिहास?