Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • लाइगर: फिल्म फ्लॉप होने के बाद मथुरा की गलियों में घूमती नजर आईं अनन्या पांडे

लाइगर: फिल्म फ्लॉप होने के बाद मथुरा की गलियों में घूमती नजर आईं अनन्या पांडे

मुंबई: अनन्या पांडे की हाल ही में फिल्म aरिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा नहीं बना पाई और फ्लॉप साबित हुई। इस बीच अनन्या पांडे मथुरा की गलियों में घूमती दिख रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 4 तस्वीरें साझा की है। इसमें वह यमुना घाट पर पोज करती नजर आ रही […]

liger
inkhbar News
  • Last Updated: September 2, 2022 17:03:17 IST

मुंबई: अनन्या पांडे की हाल ही में फिल्म aरिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा नहीं बना पाई और फ्लॉप साबित हुई। इस बीच अनन्या पांडे मथुरा की गलियों में घूमती दिख रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 4 तस्वीरें साझा की है। इसमें वह यमुना घाट पर पोज करती नजर आ रही हैं। उनकी दो तस्वीरें यमुना घाट की है। वहीं दो तस्वीरों में वह घर के पास खड़े होकर पोज देती हुई दिख रही है।

अनन्या पांडे ने कहा, ‘राधे-राधे’

अनन्या पांडे ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘राधे-राधेl’ इसके साथ उन्होंने एक दिल की इमोजी भी साझा की है। अनन्या पांडे ने इसके साथ लोकेशन पर मथुरा और उत्तर प्रदेश को भी टैग किया। अनन्या पांडे की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर 488000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पर ढाई हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर लुकिंग ब्यूटीफुल, नाइस, ऑसम, अमेजिंग, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट किए। इससे तो जाहिर है फैंस अनन्या की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म

गौरतलब है कि अनन्या पांडे की हाल ही में फिल्म लाइगर रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके अलावा विजय देवरकोंडा भी मुख्य भूमिका में दिखे। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन ने किया था। वहीं फिल्म का निर्देशन पूरी जगन्नाथ द्वारा किया गया है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई, फिल्म की कमाई बॉलीवुड के बॉयकॉट से भी प्रभावित हुई।

अनन्या की डेब्यू फिल्म

एक्ट्रेस अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी हैं। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म का निर्माण भी धर्मा प्रोडक्शन ने किया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में असफल साबित हुई।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना