Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Hanuman Jayanti के मौके पर सीता मैय्या के मुंह से सुने हनुमान चालीसा, ये रहा वीडियो

Hanuman Jayanti के मौके पर सीता मैय्या के मुंह से सुने हनुमान चालीसा, ये रहा वीडियो

मुंबई : रामानंद सागर के फेमस टीवी सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया चर्चा में बनी रहती है। जहां पूरे देश में आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है। अब एक्ट्रेस ने अलग अंदाज में अपने चाहने वालों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फैंस लगातार […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 6, 2023 17:18:05 IST

मुंबई : रामानंद सागर के फेमस टीवी सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया चर्चा में बनी रहती है। जहां पूरे देश में आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है। अब एक्ट्रेस ने अलग अंदाज में अपने चाहने वालों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शेयर किया पोस्ट

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपिका चिखलिया ने एक वीडियो साझा किया है, जिसके जरिए वो फैंस को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, आप सभी को हनुमान जी के जन्मोत्सव की बेहद शुभकामनाएं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस हनुमान चालीसा पढ़ रही है। वह पिंक-ब्लू बॉर्डर वाली येलो साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने लुक को बालों को खुला छोड़ और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया है।

फैंस के रिएक्शन

दीपिका चिखलिया के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा कि सीता मैय्या के मुख से हनुमान चालीसा। वहीं एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है- अच्छा लगा.. नुमान चालीसा सुनकर। ऐसे कमेंट कर फैंस अपना रिएक्शंस दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

सीता माता का किरदार

दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में सीता मां का किरदार अदा किया था। ये सीरियल साल 1987 में टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें सीता के अवतार में दीपिका को देख लोग हैरान हो गए थे। कई लोग तो उन्हें असली सीता मैय्या मानने लगे थे। उस समय तो रामायण का ऐसा क्रेज था कि लोग सीता मां समझकर दीपिका चिखलिया की पूजा करते थे।

 

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “