Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बहारा-बहारा के रीमेक पर थिरकती नजर आई माधुरी, लोगों की रुकी धड़कनें

बहारा-बहारा के रीमेक पर थिरकती नजर आई माधुरी, लोगों की रुकी धड़कनें

मुंबई: माधुरी दीक्षित बॉलीवुड का वो नाम है, जिनके बिना सिनेमा ही अधूरा है। माधुरी को असली पहचान तब मिली जब वो फिल्म तेजाब में नजर आई। इस फिल्म में लोगों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया। लेकिन इस फिल्म में जो दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया वो था मोहिनी उर्फ़ माधुरी का […]

Madhuri Dixit
inkhbar News
  • Last Updated: August 30, 2022 19:17:52 IST

मुंबई: माधुरी दीक्षित बॉलीवुड का वो नाम है, जिनके बिना सिनेमा ही अधूरा है। माधुरी को असली पहचान तब मिली जब वो फिल्म तेजाब में नजर आई। इस फिल्म में लोगों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया। लेकिन इस फिल्म में जो दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया वो था मोहिनी उर्फ़ माधुरी का एक दो दिन.. गानें में डांस। इस बात पर कोई शक नहीं है कि माधुरी अपने डांस से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में माधुरी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में माधुरी बहारा-बहारा के रीमेक पर थिरकती नजर आ रही हैं। फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

माधुरी को देख फैंस के उड़े होश

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की डांस क्वीन हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। एक्ट्रेस आजकल फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। 29 अगस्त को माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में एक्ट्रेस बहारा-बहारा के रीमेक पर अपने जलवे दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा -‘मुझे लगा कि ये रील अच्छी है, इसका ऑडियो काफी अच्छा है। माधुरी के फैंस को उनका यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। फैंस उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन की खूब सराहना कर रहे हैं।

झलक दिखला जा करेंगी जज

टीवी के मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 5 साल के लंबे गैप के बाद वापस लौट रहा है। टीवी की दुनिया में कई नामी सेलेब्स के इस शो में शामिल होने की खबरें हैं। वहीं इस शो को जज माधुरी दीक्षित करने वाली हैं। शो में इस बार जजों के पैनल में करण जौहर, नोरा फतेही और माधुरी नजर आने वाले हैं।

 

IND vs PAK: मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के आते ही टीम से बाहर हुआ ये बेहतरीन खिलाड़ी, करियर पर लगी तलवार