Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • माधुरी दीक्षित ने करवा ली सर्जरी? लोगों के सामने आए रिएक्शन

माधुरी दीक्षित ने करवा ली सर्जरी? लोगों के सामने आए रिएक्शन

मुंबई: कलर्स टीवी ने हाल ही में ‘झलक दिखला जा’ शो का नया प्रोमो साझा किया है। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब माधुरी दीक्षित का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है […]

Madhuri Dixit
inkhbar News
  • Last Updated: September 5, 2022 20:14:30 IST

मुंबई: कलर्स टीवी ने हाल ही में ‘झलक दिखला जा’ शो का नया प्रोमो साझा किया है। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब माधुरी दीक्षित का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने सर्जरी करवा ली है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं, माधुरी दीक्षित ने सच में सर्जरी करवाई है या नहीं।

क्या है सच ?

झलक दिखला जा 10 की शुरुआत हो चुकी है। इस शो ने 5 साल बाद वापसी की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इस शो को जज कर रही हैं। हाल ही में माधुरी को डांस रियलिटी शो के सेट पर देखा गया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी रेड साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने पोल्का डॉट साड़ी के साथ सिल्वर ब्लाउज कैरी किया है। माधुरी को पैपराजी के सामने पोज देते हुए भी दिखी।

Inkhabar

इस बार स्माइल करते हुए एक्ट्रेस लिप्स के शेप में बदलाव दिखा, जिसके बाद लोगों ने एक्ट्रेस की लिप सर्जरी के कयास लगाने शुरू कर दिया है। जिसे देखने के बाद यूजर्स उनके चेहरे और लिप्स को लेकर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने अपने चेहरे पर बोटॉक्स से क्या करवाया है? वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चेहरा बहुत गड़बड़ नजर आ रहा है।‘ ये पहली बार नहीं है जब माधुरी के ऊपर ऐसे कमेंट किए गए हो। इससे पहले भी ऐसे कमेंट्स आ चुके हैं।

पब्लिक की थी डिमांड

बता दें कि झलक दिखला जा 10 में अलग-अलग फील्ड से आने वाले कई स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनते है। पार्टनर के तौर इन्हें एक कोरियोग्राफर मिलता है। झलक का आखिरी सीजन टीआरपी के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं चला था, इसलिए शो के मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया था। लेकिन पब्लिक डिमांड पर शो को एक बार फिर शुरू किया गया है। फैंस इस शो में अपने पसंदीदा एक्टर को देखने के लिए बेहद उत्सुक है। वैसे भी जिस डांस शो को माधुरी दीक्षित जज कर रही हो, उसका हिट बनना तो लाजमी है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना