Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Malaika Arora Accident : मलाइका हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर

Malaika Arora Accident : मलाइका हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर

Malaika Arora Accident  नई दिल्ली, Malaika Arora Accident  पिछले दिनों मुंबई में मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेंट के बाद अब उनके और अभिनेता अर्जुन कपूर के बीच का गैप और भी कम होता नज़र आ रहा है. गर्लफ्रेंड के ठीक होते ही अर्जुन कपूर सीधे उनसे मिलने पहुंचे अब ये दोनों के प्यार का सबूत नहीं […]

Malaika Arora Accident
inkhbar News
  • Last Updated: April 4, 2022 23:04:25 IST

Malaika Arora Accident 

नई दिल्ली, Malaika Arora Accident  पिछले दिनों मुंबई में मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेंट के बाद अब उनके और अभिनेता अर्जुन कपूर के बीच का गैप और भी कम होता नज़र आ रहा है. गर्लफ्रेंड के ठीक होते ही अर्जुन कपूर सीधे उनसे मिलने पहुंचे अब ये दोनों के प्यार का सबूत नहीं तो और क्या है.

मलाइका के घर पहुंचे अर्जुन

अभिनेता अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के ठीक होते ही उनकी देखरेख और हाल लेने के लिए उनके घर पहुंच चुके हैं. एक्सीडेंट में दर्द में अपनी लेडीलव को आखिर वो कैसे अकेला छोड़ देते. बता दें दोनों काफी लम्बे समय से रिलेशनशिप में हैं. जहां दोनों ने अपने इस रिश्ते को पब्लिक भी कर दिया है. अब मलाइका के हॉस्पिटल डिस्चार्ज के बाद अर्जुन कपूर का ये प्यार उन्हें ठीक होने में और मदद करेगा.

पिछले दिनों हुई हादसे का शिकार

लाखों फैंस की धड़कनें उस वक्त थम गई, जब बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और गॉर्जियस डीवा मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेंट की खबर सामने आई. बीते दिन खोपोली एक्सप्रेसवे पर मलाइका की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन राहत की बात ये है कि एक्ट्रेस को ज्यादा चोटें नहीं आई और ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद अब अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है.

घर लौटी मलाइका

एडमिट होने के बाद मलाइका अरोड़ा का हॉस्पिटल में CT स्कैन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई. फिर भी रातभर एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में निगरानी के लिए रखा गया. रिपोर्ट्स की मानें तो, मलाइका को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अपने घर आ गई हैं.

यह भी पढ़ें :

Vinny Arora Pregnant : धीरज धूपर बनने वाले है पिता, पत्नी ने बेबी बम्प की तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज़

Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्र 2022, देवी पाटन शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

SHARE