मुंबई: मलाइका अरोड़ा ने लाल साड़ी पहन फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। उनकी ये लाल साड़ी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से चर्चा में बनी रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड डीवा अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। वहीं हाल ही में मलाइका अरोड़ा दोस्त सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की सगाई में पहुंची। इस दौरान एक बार फिर एक्ट्रेस अपने एक्स अर्जुन कपूर से टकरा गई।
इंगेजमेंट सेरेमनी में मलाइका अरोड़ा रेड कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। इस साड़ी में वो कहर ढा रही थीं। मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड प्लेन साड़ी के साथ प्लंगिंग ब्लाउज और स्टेटमेंट ज्वैलरी कैरी की थी। उन्होंने ओपन हेयर और हाथों में बैंगिल्स में मलाइका बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। फैंस उनकी फोटोज और वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा उन्हें अक्सर साड़ी पहननी चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा रेड हॉट वुमेन। एक ने लिखा इतने टाइम में आज सुंदर लग रही है। वहीं कुछ फैंस फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं बात करें अर्जुन कपूर की तो उन्होंने भी ब्लैक सूट पहना था, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। इसके पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लीलावती अस्पताल में साथ देखा गया था। जहां दोनों सैफ अली खान से मिलने के लिए गए थे। मलाइका और अर्जुन दोनों ही कपूर सिस्टर्स के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं।
View this post on Instagram
साल 2018 से मलाइक और अर्जुन ने एक दूसरें को डेट करना शुरू किया था। ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते रहते थे। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती थीं। इन दोनों का रिश्ता साल 2024 में खत्म हो गया है। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन हमेशा मुश्किल समय में मलाइका के साथ खड़े रहे हैं।
ये भी पढ़ें: रजत दलाल ने टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस को दी धमकी, कहा ज़रा अपने परिवार का ध्यान रखना…