Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शो ‘मूविंग विद मलाइका’ का प्रमोशन करती दिखीं अभिनेत्री, रेस्टोरेंट के बाहर हुई स्पॉट

शो ‘मूविंग विद मलाइका’ का प्रमोशन करती दिखीं अभिनेत्री, रेस्टोरेंट के बाहर हुई स्पॉट

मुंबई: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों की शादी की ख़बरे भी चर्चा में बनी हुई थी। अब मलाइका फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल मलाइका जल्द ही अपना चैट शो लेकर हाजिर होने वाली है। इस वीडियो में मलाइका ब्लैक एंड […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2022 19:45:15 IST

मुंबई: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों की शादी की ख़बरे भी चर्चा में बनी हुई थी। अब मलाइका फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल मलाइका जल्द ही अपना चैट शो लेकर हाजिर होने वाली है। इस वीडियो में मलाइका ब्लैक एंड वाइट ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक से अभिनेत्री ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। फैंस उनके इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Actress Malaika Arora Spotted At Promoting Her Upcoming Show Moving In With  Malaika - Gallery - Social News XYZ

मलाइका ने दिए जमकर पोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहती हैं। अब एक्ट्रेस जल्द ही अपने चैट शो के साथ हाजिर होने वाली है, जिसका नाम है मूविंग विद मलाइका। अपने शो के प्रमोशन के चलते अभिनेत्री बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में नजर आई, जिसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका ब्लैक एंड वाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस भी उनके इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। आपको बता दें, चैट शो में उनके साथ उनकी दोस्त फराह खान भी दिखेंगी। ये शो 5 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। जिसे देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं।

2019 में किया था रिश्ते का ऐलान

अर्जुन और मलाइका कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मलाइका ने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। जब कपल ने अपने रिश्ते का ऐलान किया था तब उन्हें एज गैप के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मीडिया और फैंस से बाद में कपल को खूब प्यार मिला।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव