Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मलाइका बचा सकती थीं पिता की जान, अभिनेत्री की एक लापरवाही पड़ा परिवार पर भारी!

मलाइका बचा सकती थीं पिता की जान, अभिनेत्री की एक लापरवाही पड़ा परिवार पर भारी!

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पूरे परिवार पर इस वक़्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के पिता अनिल मेहता ने आत्महत्या कर ली है। बुधवार 11 सितंबर को उन्होंने अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरूआती जांच में पुलिस […]

Malaika Arora
inkhbar News
  • Last Updated: September 12, 2024 10:16:39 IST

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पूरे परिवार पर इस वक़्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के पिता अनिल मेहता ने आत्महत्या कर ली है। बुधवार 11 सितंबर को उन्होंने अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरूआती जांच में पुलिस ने भी इसे सुसाइड ही बताया है। अनिल मेहता का आज अंतिम संस्कार किया जायेगा। सांताक्रूज स्थित हिंदू श्मशान घाट पर पूरे रीती-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बेटियों को फ़ोन पर क्या बताया?

मलाइका के पिता ने मौत से कुछ देर पहले अपने दोनों बेटियों से बात की थी। 62 वर्षीय अनिल मेहता परेशान चल रहे थे। उन्होंने अपनी परेशानी बेटियों से साझा की लेकिन कोई उस समय समझ नहीं पाया। मलाइका और अमृता अगर अपने पिता की बातों को समझ पाती तो उनकी जान बच सकती थी। बताया जाता है कि अनिल मेहता अपने घर में अकेले रहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल ने आत्महत्या करने से पहले दोनों बेटियों को बीमारी से परेशान होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि मैं बीमार हूं और अब थक चुका हूं। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने अपनी जान दे दी।

टूटी मलाइका

जिस समय अनिल ने सुसाइड किया, उस वक़्त मलाइका की मां जॉयसी पॉलीकार्प पर ही थीं। दोनों एक ही फ्लोर पर रहते हैं। रोज दोनों एक दूसरे को हेलो जरूर बोलते थे। बुधवार को जब नहीं गए तो मलाइका की मां देखने आईं। तब जाकर उन्हें अनिल के ख़ुदकुशी के बारे में पता चला। घटना के बाद से मलाइका और अमृता का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

मलाइका अरोड़ा के पिता की आत्महत्या का खुला रहस्य, उन्हें ढूंढने के लिए बालकनी में गईं…