Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Maldives Row: दिव्या अग्रवाल इस वजह से हुईं ट्रोल, जानें क्या कहा यूजर्स ने…

Maldives Row: दिव्या अग्रवाल इस वजह से हुईं ट्रोल, जानें क्या कहा यूजर्स ने…

नई दिल्ली: बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर दिव्या अग्रवाल(Maldives Row) लंबे समय से अपनी शादी को लेकर कॉफी चर्चा में बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस इस साल अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पाडगांवकर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक तरफ जहां दिव्या अपनी शादी की तैयारियां कर रही हैं तो दूसरी […]

Maldives Row
inkhbar News
  • Last Updated: January 9, 2024 21:31:26 IST

नई दिल्ली: बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर दिव्या अग्रवाल(Maldives Row) लंबे समय से अपनी शादी को लेकर कॉफी चर्चा में बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस इस साल अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पाडगांवकर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक तरफ जहां दिव्या अपनी शादी की तैयारियां कर रही हैं तो दूसरी तरफ देश में मालदीव बॉयकॉट की मांग की जा रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने भी इसे सपोर्ट किया है।

मालदीव बॉयकॉट को किया सपोर्ट!

दिव्या ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि वह भारत में ही अपनी बेचलर पार्टी से लेकर शादी और हनीमून भी मनाएंगी। इस पोस्ट के साथ दिव्या ने आगे लिखा है कि मालदीव में जो कुछ हो रहा है उससे पहले, मैं अपने ही देश भारत में शादी करने के लिए बहुत ही एक्साइटेड थी। मैं। …. मेरी बैचलर पार्टी से लेकर हनीमून तक, मैं सब कुछ भारत में करना चाहती हूं……. हमारे पास वो सबकुछ है जो बाकी दुनिया के पास नहीं है। पहाड़, जंगल, समुद्र तट, रेगिस्तान.. हमारे खूबसूरत देश में मानसून से लेकर बर्फबारी तक……. पूरे साल सबसे अच्छा मौसम रहता है। भारत हर किसी(Maldives Row) का सम्मान और प्यार के साथ स्वागत करता है। हमें अतिथि देवो भव: की शिक्षा दी गई है और हम हमेशा ऐसा करते रहेंगे।

इस कारण से ट्रोल हो गईं दिव्या अग्रवाल

बता दें कि एक तरफ दिव्या ने मालदीव के खिलाफ ये पोस्ट किया है लेकिन इसके बावजूद वो ट्रोल हो गईं। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि इनको अपनी बात बताने के लिए मालदीव की फोटो पोस्ट करने की जरूरत पड़ी। क्या बात है….. एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा कि वाह दीदी वाह…… .इतनी लंबी बात करके फोटो वहीं की लगा दी हो……. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर बोला कि……. ऐसा है तो विदेश जाना भी बिलकुल बंद कर दो। इस तरह से कई यूजर्स ने दिव्या को मालदीव की फोटो शेयर करने पर ट्रोल कर रहे हैं।

जानकारी दे दें कि दिव्या अग्रवाल ने बॉयफ्रेंड अपूर्व पाडगांवकर से साल 2022 में सगाई की थी। वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद दिव्या और अपूर्व रिलेशनशिप में आए थे। दोनों एक दूसरे को 7-8 सालों से जानते हैं। वहीं, अब दिव्या और अपूर्व जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: