Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • नेपोटिज्म को मुद्दा नहीं मानते मनोज बाजपेयी, कहा-इसमें होता है भेदभाव

नेपोटिज्म को मुद्दा नहीं मानते मनोज बाजपेयी, कहा-इसमें होता है भेदभाव

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों से ज्यादा नेपोटिज्म की चर्चा होती है। आए दिन इस मुद्दे से जुड़े मामले आते रहते है। कई बड़े सितारों ने माना है कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म की जीत है। अब इसे लेकर मनोज बाजपेयी ने अपना रिएक्शन दिया है। उनका मानना है कि नेपोटिज्म एक बेकार का मुद्दा है। […]

MANOJ BAJPEYI
inkhbar News
  • Last Updated: March 3, 2023 18:37:19 IST

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों से ज्यादा नेपोटिज्म की चर्चा होती है। आए दिन इस मुद्दे से जुड़े मामले आते रहते है। कई बड़े सितारों ने माना है कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म की जीत है। अब इसे लेकर मनोज बाजपेयी ने अपना रिएक्शन दिया है। उनका मानना है कि नेपोटिज्म एक बेकार का मुद्दा है। अगर कोई किसी स्टार को कास्ट करना चाहता है तो उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता है। क्योंकि वह अपने पैसे खर्च कर रहा है। इसके साथ ही मनोज बाजपेयी ने बताया कि सबसे बड़ी परेशानी है कि फिल्म एग्जिबिटर्स फर्क करते है।

बकवास है नेपोटिज्म

एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा- नेपोटिज्म बहुत खराब है। इसका मतलब कनेक्शन और रिलेशनशिप से होता है। अगर आपके किसी के साथ अच्छे संबंध है तो उसके साथ आप ज्यादा काम करना चाहेंगे। लेकिन अगर वो मेरी जगह किसी भी लड़के को लेने जा रहे हैं तो फिल्म में उनका पैसा है। वो जो करना चाहते हैं कर सकते है।

इनसे हैं दिक्कत

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, ‘फिल्म एग्जीबिशन में सबसे ज्यादा दिक्क्तें होती है। एग्जीबिटर्स बहुत ज्यादा पक्षपात करते है। जब उसको 100 स्क्रीन्स दे रहे हो, तो कम से कम हमे 25 तो दो। उसी को दे दोगे तो मेरा क्या होगा ? साथ ही जो जितना ताकतवर होता है, वो अपना पावर का व्हील उतनी ही तेजी से घुमाता रहता है।’

करियर की शुरुआत

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की थी। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो ‘स्वाभिमान’ से अभिनेता ने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इस फिल्म में अपने दमदार काम से उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद अभिनेता ने अपने करियर में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कब रिलीज़ होगी सीरीज

मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर, सूरज शर्मा और अमोल पालेकर ने गुलमोहर में अपने अभिनय का जादू दिखाया है। मनोज बाजपेयी को चाहने वाले लोग उनकी इस सीरीज को डिज्नी+हाटस्टार पर देख सकते हैं। सीरीज 3 मार्च को ओटीटी पर दस्तक देगी। सीरीज के लिए लोगों का क्रेज जबरदस्त है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार