Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • तीसरी बार पिता बनने वाले हैं मनोज तिवारी, चेहरे पर साफ झलक रही है ख़ुशी

तीसरी बार पिता बनने वाले हैं मनोज तिवारी, चेहरे पर साफ झलक रही है ख़ुशी

मुंबई: मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री में जाने-माने कलाकार है। मनोज तिवारी को किसी परिचय की आवश्यकता तो नहीं है। ये एक्टर और नेता अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। बता दें कि दो बेटियों के बाद अब एक बार फिर मनोज तिवारी पापा बनने वाले हैं। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 22, 2022 18:28:29 IST

मुंबई: मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री में जाने-माने कलाकार है। मनोज तिवारी को किसी परिचय की आवश्यकता तो नहीं है। ये एक्टर और नेता अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। बता दें कि दो बेटियों के बाद अब एक बार फिर मनोज तिवारी पापा बनने वाले हैं। मनोज तिवारी के चेहरे पर तीसरी संतान के पिता बनने की ख़ुशी साफ़ झलक रही है।

तीसरी बार पिता बनने वाले हैं Manoj Tiwari, गोद भराई सेरेमनी की दिखाई झलक

धूमधाम से हुई सेरेमनी

मनोज तिवारी ने गोद भराई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते अभिनेता ने ये भी बताया कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा -वो है- ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों से बता नहीं सकते हैं, बस महसूस कर सकते हैं। ‘सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी द्वारा शेयर किया गया गोद भराई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

खूबसूरत अंदाज में दिखी पत्नी

आपको बता दें कि ये वीडियो मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari) की गोद भराई की रस्म की है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनोज तिवारी ने अपना घर बहुत ख़ूबसूरती से सजवाया है। इस दौरान मनोज तिवारी बेज कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं जबकि उनकी पत्नी और बेटी लहंगे में नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी पत्नी सुरभि अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं।

दूसरी पत्नी है सुरभि तिवारी

मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ बेहद चर्चा में बनी रहती है। बता दें कि मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी के साथ शादी की थी। दोनों की रिती तिवारी नाम की एक बेटी भी है। 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। फिर मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी कर ली और उनकी एक बेटी है। सुरभि तिवारी और मनोज तिवारी के घर फिर से खुशियां आ गई हैं। सुरभि तिवारी जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव