Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Kajol Video: मां का आशीर्वाद लेने पहुंची काजोल दुर्गा पूजा पंडाल , फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का अंदाज

Kajol Video: मां का आशीर्वाद लेने पहुंची काजोल दुर्गा पूजा पंडाल , फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का अंदाज

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काजोल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वो दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच कर मां का आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वो पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन दिनों हर जगह धूम धाम से नवरात्रि का त्योहार […]

Kajol Video:
inkhbar News
  • Last Updated: October 21, 2023 14:04:07 IST

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काजोल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वो दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच कर मां का आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वो पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन दिनों हर जगह धूम धाम से नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। दर्शकों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक मां दुर्गा की भक्ति में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कई बार बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों की तरह दुर्गा पूजा पंडाल में मां का आशीर्वाद लेते हुए नजर आते हैं।

Kajol Video: दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने पहुंचीं काजोल, एक्ट्रेस के  अंदाज की फैंस ने की तारीफ - Kajol Video Kajol arrived to visit Durga Puja  pandal in gorgeous saree look
खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काजोल के कई वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति के सामने जाकर बैठती हुई नजर आ रही हैं। वहां पर पहले से कई अन्य महिलाएं भी बैठी होती है, तभी काजोल भी उनके बीच जाकर बैठ जाती हैं। इसके साथ ही काजोल कई अन्य वीडियो में लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए और मस्ती करते हुए नजर आई हैं।

फैंस ने की काजोल की वाहवाहीं

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की वीडियो देखने के बाद उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘वाह, अच्छी लग रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा ‘साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं’। इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी उनके लुक की बहुत तारीफ की। काजोल ने ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल पूरे करने के बाद, बीते दिनों फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 28 साल पूरे होने का भी जश्न मनाते नजर आयी थी। काजोल ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फिल्म में काम करने के अपने वक्त को याद किया और फैंस का आभार व्यक्त किया।

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट किए डिलीट, जानें इसकी वजह