Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Merry Christmas: जुड़वा बच्चों के साथ क्रिसमस मना रही हैं प्रीति जिंटा, शेयर किया पोस्ट

Merry Christmas: जुड़वा बच्चों के साथ क्रिसमस मना रही हैं प्रीति जिंटा, शेयर किया पोस्ट

मुंबई: प्रीती जिंटा ने अपनी फिल्मों से दर्शकों का खूब दिल जीता है। अभिनेत्री आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही अपने पति जीन गुडइनफ के साथ विदेश में रहती हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2022 17:22:17 IST

मुंबई: प्रीती जिंटा ने अपनी फिल्मों से दर्शकों का खूब दिल जीता है। अभिनेत्री आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही अपने पति जीन गुडइनफ के साथ विदेश में रहती हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। बॉलीवुड सितारे क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच हाल ही में प्रीति जिंटा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन करती हुई दिखीं।

शेयर किया पोस्ट

शेयर की गई तस्वीर में अभिनेत्री अपने जुड़वा बच्चों जय और जिया के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रीति के साथ उनके परिवार के अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं।इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति कैप्शन में लिखती हैं, ‘हमारी फैमिली की तरफ से आपकी फैमिली को क्रिसमस की शुभकामनाएं। ये त्योहार आपकी फैमिली में खुशी, शांति और एकजुटता रखे। हमेशा आपके घर में ढेर सारा प्यार और रोशनी बरकरार रहे।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

क्रिसमस की तैयारियां

इससे पहले भी अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन में लिखा था – ‘क्रिसमस में हमेशा कुछ खास होता रहता है। साल का अंत, क्रिसमस ट्री सजाने का उत्साह और गिफ्ट की उत्सुकता, परिवारों का एक साथ आना और बर्फ का इंतजार करना। यह साल खत्म हो चुका है और नया साल शुरू होने से पहले मैं आप सभी को मैं विश करना चाहती हूं। अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट में लिखा- ‘आपको भी छुट्टियों की शुभकामनाएं।

प्रीति के जुड़वा बच्चे

बता दें साल 2021 में प्रीति मां बनी थी। शादी के करीब 5 साल बाद सरोगेसी के जरिए 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी प्रीति ने 18 नवंबर 2021 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। प्रीति अपने बच्चों के साथ अपनी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव